कप्तान विराट कोहली (112) और
अजिंक्य रहाणे (79) की शानदार पारियों की बदौलत
टीम इंडिया ने गुरुवार को डरबन में खेले गए पहले वन-डे में
दक्षिण अफ्रीका को 6 विकेट से करारी मात दी।
दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 269 रन बनाए। जवाब में टीम इंडिया ने ओवर में चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम इंडिया ने 45.3 ओवर में 4 विकेट खोकर 270 रन बनाए।
एमएस धोनी 4* और
हार्दिक पांड्या 3* रन पर नाबाद रहकर पवेलियन लौटे।
'रेस मास्टर' के नाम से मशहूर हो चुके कोहली के नाम इस मैच में कई रिकॉड्स दर्ज हुए...