विदेश में क्लीन स्वीप कर कप्तान विराट कोहली ने वह कारनामा कर दिया है जिसे करने से कपिल देव और सौरव गांगुली चूक गए थे। कपिल और गांगुली के पास भी अपनी कप्तानी में विदेश में क्लीन स्वीप का मौका था। लेकिन उन्हें इसमें सफलता नहीं मिली थी।
1986 में इंग्लैंड में तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में क्लीन स्वीप का मौका था
टीम इंडिया
- फोटो : hindustan times
भारत के पास 1986 में इंग्लैंड में तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में क्लीन स्वीप का मौका था लेकिन कपिल देव की टीम पहले दोनों टेस्ट मैच जीतने के बाद तीसरा टेस्ट ड्रॉ खेली। इस तरह कपिल देव के हाथों से क्लीन स्वीप का मौका चला गया। इसी तरह सौरव गांगुली की कप्तानी में पाकिस्तान के खिलाफ 2004 में पहला टेस्ट मैच जीतने के बाद भारत दूसरा मैच हार गया था लेकिन उसने तीसरा टेस्ट मैच जीतकर सीरीज पर हालांकि कब्जा कर लिया। लेकिन यहां भी भारत विदेश में क्लीन स्वीप से चूक गया था।
भारत ने इससे पहले एक या दो टेस्ट मैचों की सीरीज में क्लीन स्वीप किया था
भारतीय क्रिकेट टीम
अगर विदेशों में क्लीन स्वीप की बात की जाए तो भारत अब तक केवल बांग्लादेश और जिम्बाब्वे के खिलाफ ही यह चमत्कार कर पाया है लेकिन तब सीरीज एक या फिर दो टेस्ट मैचों की ही थी। भारत ने बांग्लादेश को 2000 में एक टेस्ट तथा 2004 और 2010 में दो-दो टेस्ट मैचों की सीरीज में हराया था। इस बीच उसने जिम्बाब्वे को उसी की सरजमीं पर दो टेस्ट मैचों की सीरीज में 2-0 से हराया था।