फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहली ने ठोकी लगातार पांचवीं फिफ्टी, बदल दिया विश्व क्रिकेट का इतिहास

Sun, 30 Jun 2019 09:41 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय कप्तान विराट कोहली ने रविवार को विश्व कप के 38वें मैच में इंग्लैंड के खिलाफ 50 रन बनाते ही इतिहास रच दिया। इसके साथ ही वह वर्ल्ड कप के इतिहास में ऐसा करने वाले पहले कप्तान बन गए हैं।
 
विज्ञापन

2 of 7
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
जी हां, भारतीय पारी के दौरान 19.6 ओवर में विराट ने दो रन के साथ अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 59 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की। यह उनके वन-डे करियर का 54वां अर्धशतक है।
 
विज्ञापन

3 of 7
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
मौजूदा वर्ल्ड कप में विराट कोहली ने लगातार पांच अर्धशतक ठोके हैं। इसके साथ ही वह विश्व कप में लगातार 50 या 50 से ज्यादा का स्कोर करने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले साल 2015 में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर स्टीव स्मिथ ने ऐसा कमाल किया था।
 

4 of 7
रोहित शर्मा-विराट कोहली - फोटो : file photo
भारत के लिए वन-डे में सबसे ज्यादा शतकीय साझेदारी करने के मामले में विराट और रोहित की जोड़ी दूसरे नंबर है। इन दोनों बल्लेबाजों ने 17 बार शतकीय साझेदारी की है। पहले नंबर पर 26 शतकीय साझेदारी के साथ सौरव गांगुली और सचिन तेंदुलकर की जोड़ी है। वहीं, धवन और रोहित की सलामी जोड़ी ने 16 बार शतकीय साझेदारी की है और वे तीसरे पायदान पर है। 
 
विज्ञापन

5 of 7
विराट कोहली - फोटो : file photo
विराट कोहली भारत के लिए वन-डे में 50 से ज्यादा का स्कोर करने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने 95 बार ऐसा कमाल किया है। इस मामले में सचिन तेंदुलकर (145) पहले नंबर पर हैं। वहीं, राहुल द्रविंड़ (94) तीसरे नंबर पर हैं।
विज्ञापन

6 of 7
विराट कोहली - फोटो : file photo
अपने इस 66 रन के साथ ही विराट कोहली इंग्लैंड की सरजमीं पर वन-डे में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में राहुल द्रविड़ (1238) को पीछे छोड़ दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
अर्धशतकीय पारी खेलने के बाद विराट कोहली 28.2 ओवर में लियाम प्लंकेट की गेंद पर कैच आउट होकर पवेलियन लौट गए। प्लंकेट ने उन्हें स्थानापन्न खिलाड़ी जेम्स विंस के हाथों कैच आउट कराया। वह 76 गेंदों में सात चौके की मदद से 66 रन बनाए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें