फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच विकेट लेकर शमी ने रचा इतिहास, World Cup में ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय गेंदबाज

Sun, 30 Jun 2019 09:32 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
मोहम्मद शमी - फोटो : social Media
रविवार को भारत-इंग्लैंड के बीच विश्व कप के मुकाबले में मोहम्मद शमी ने इतिहास रच दिया। इंग्लिश बल्लेबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए शमी ने पांच विकेट हासिल किए और इसी के साथ उन्होंने बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान में एक ऐसा कारनामा कर दिखाया जिसे आजतक कोई भारतीय खिलाड़ी छू भी नहीं पाया था।

वर्ल्ड कप में लगातार तीन बार 4 विकेट लेने वाले मोहम्मद शमी पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। शानदार फॉर्म में चल रहे शमी वर्ल्ड कप 2019 में पांच विकेट लेने वाले छठे गेंदबाज बने। शमी ने इंग्लिश बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो, जो रूट, इयोन मॉर्गन, जोस बटलर और क्रिस वोक्स को आउट कर इंग्लैंड के खिलाफ मैच में यह मुकाम हासिल किया।
विज्ञापन

2 of 4
मोहम्मद शमी - फोटो : social Media
लगातार तीन मैचों में चार विकेट लेने वाले नरेंद्र हिरवानी के बाद शमी दूसरे भारतीय बन गए, जिन्होंने लगातार तीन मौचों में चार विकेट चटकाए। नरेंद्र हिरवानी ने साल 1988 में लगातार 3 बार 4-4 विकेट अपने नाम किए थे। इसके अलावा, शमी से पहले, केवल पाकिस्तानी ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी ने विश्व कप के लगातार तीन मैचों में चार विकेट लिए हैं। अफरीदी ने 2011 के वर्ल्ड कप में यह रिकॉर्ड बनाया था।
विज्ञापन

3 of 4
मोहम्मद शमी - फोटो : social Media
मोहम्मद शमी ने पुरानी गेंद के साथ अपना जादू बिखेरा और 10 ओवर में 69 देकर चार महत्वपूर्ण विकेट झटके। शमी से पहले विश्व कप में पांच भारतीय गेंदबाजों ने पांच विकेट चटकाए हैं। कपिल देव 1983, रॉबिन सिंह 1999, वेंकटेश प्रसाद 1999, आशीष नेहरा 2003, युवराज सिंह ने 2011 के विश्व कप में पांच विकेट झटके थे।
विज्ञापन

4 of 4
मोहम्मद शमी - फोटो : social Media
शमी ने अपने दूसरे स्पेल के पहले ओवर में जॉनी बेयरस्टो (111) का बेशकीमती विकेट लिया। शमी लगातार अपनी गेंद से करिश्माई प्रदर्शन कर रहे हैं। शमी इस टूर्नामेंट में अब तक खेल तीन मैच में 13 विकेट चटकाए हैं और अब तक भारत की ओर से सर्वाधिक विकेट इस टूर्नामेंट में लिए हैं। शमी विश्व कप में सबसे तेज 30 विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए। उन्होंने 10 मैचों में तीस विकेट झटके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें