फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvAUS: विराट कोहली ने पढ़े गेंदबाजों की शान में कसीदे, स्मिथ ने बताया क्यों हुई हार

Mon, 02 Oct 2017 02:01 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
विज्ञापन
विराट vs स्मिथ - फोटो : twitter
विज्ञापन
टीम इंडिया ने नागपुर में पांचवें व अंतिम वन-डे में ऑस्ट्रेलिया को 7 विकेट से हराकर सीरीज 4-1 से जीती। 243 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए रोहित शर्मा और अजिंक्य रहाणे ने टीम इंडिया को शानदार शुरुआत दिलाई। रहाणे ने सीरीज में लगातार चौथी फिफ्टी जमाई, लेकिन एक बार अच्छी शुरुआत को वो बड़े स्कोर में तब्दील नहीं कर सके।
विज्ञापन


वहीं रोहित शर्मा ने अपने वन-डे करियर का 14वां शतक जमाया और ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की जमकर धुनाई करते हुए स्टेडियम के चारों कोनों में शॉट जमाए। उनकी पारी की बदौलत टीम इंडिया ने 73 गेंदे शेष रहते तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया आईसीसी वन-डे रैंकिंग में नंबर-1 बनी। 

रोहित को मैन ऑफ द मैच जबकि हार्दिक पांड्या को मैन ऑफ द सीरीज के खिताब से नवाजा गया।  मैच के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ियों समेत ऑस्ट्रेलियाई कप्तान की ऐसी प्रतिक्रियाएं रही।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'कंगारुओं का शिकार करने पर रोहित के खिलाफ कोर्ट में दर्ज हुआ मामला'

'सीरीज जीतकर काफी खुश हैं। हमारे लिए ये जीत काफी सुकुनदायक है। हमने सभी विभागों में अच्छा काम किया। जिस तरह टीम ने प्रदर्शन किया, उससे खुश हूं। हमारे पास नंबर-1 बनने का मौका था और हम सीरीज की समाप्ति भी अच्छी करना चाहते थे। भुवी और बुमराह ने हमारे लिए शानदार प्रदर्शन किया। उनकी क्लास पता करना मुश्किल है। जब भी मैच हाथ से फिसल रहा हो तो बुमराह और भुवी दमदार वापसी कराते हैं। हार्दिक पांड्या टीम की सबसे बड़ी सकारात्मकता है।'- विराट कोहली, टीम इंडिया के कप्तान

'इस विकेट पर 300 रन बन सकते थे। हमारे शीर्ष चार बल्लेबाजों में से एक को बड़ा स्कोर बनाना चाहिए था। एक बार फिर नियमित अंतराल में विकेट गंवाए। हमें सही संतुलन की जरुरत है ताकि निरंतर अच्छा प्रदर्शन कर सके। हमने खराब खेला और सीरीज हारने के हकदार थे। हमारे कई खिलाड़ियों ने भारत में काफी क्रिकेट खेला है, इसलिए हार का कोई बहाना नहीं दे सकते। हमारी कोशिश सकारात्मक मानसिकता रखने की है। टीम इंडिया अच्छी टीम है। उनकी टीम में संतुलन अच्छा है। हम टी20 की ट्रॉफी जीतकर घर लौटना चाहेंगे।'- स्टीव स्मिथ (ऑस्ट्रेलियाई कप्तान)
विज्ञापन

रोहित और हार्दिक पांड्या ने खोला अपने बेहतर प्रदर्शन का राज

रोहित शर्मा - फोटो : BCCI
'मेरे लिए कठिन सीरीज थी। मैंने पहले मैच से पूर्व अच्छी तैयारी की क्योंकि ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों के खिलाफ गेंदबाजी करना आसान नहीं है। हमारा ध्यान विकेट लेने पर था। भारत के लिए टेस्ट डेब्यू करने के बाद चीजें बदली हैं। मुझे ज्यादा मौके मिल रहे हैं और विजयी टीम का हिस्सा होने से अच्छा महसूस हो रहा है।'- कुलदीप यादव

'जब मैं चौथे क्रम पर उतरा तो टीम सीरीज जीती। सुधार की हमेशा उम्मीद रहती है। मैं अपनी फिटनेस पर कड़ी मेहनत कर रहा हूं। अपने आप को फिट रखना महत्वपूर्ण हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलना अच्छा लगता है। मेरा अब पूरा ध्यान अगली सीरीज पर टिका है। बहुत खुश हूं की मैन ऑफ द सीरीज चुना गया।'- हार्दिक पांड्या

'मौसम गर्म था, इसलिए लगा कुछ क्रैम्प आ रहे हैं। मुझे अपने खेल में कुछ बदलाव करने हैं। कोई चीज आसानी से नहीं आती। मुझे अपनी मजबूती और कमजोरियां पता है। शुरुआत में लगा कि ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने अपनी योजना में बदलाव किया है। पिछले मुकाबले की तुलना में वो सीधी गेंद डाल रहे थे। मुझे सभी टीमों के खिलाफ अपना रिकॉर्ड शानदार रखना है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलना हमेशा अच्छा लगता है। वो काफी प्रतिस्पर्धी हैं और कभी आसानी से हार नहीं मानते। इस वजह से हमारा प्रदर्शन सर्वश्रेष्ठ निकलता है।'- रोहित शर्मा

ये भी पढ़ें: गांगुली -विराट को पीछे छोड़ हिटमैन रोहित ने अपने नाम किया एक और रिकॉर्ड

अगर आप अच्छी टीम की बात करें तो उसे जी तोड़ मेहनत करना होती है। हमने कई मौकों पर शानदार प्रदर्शन किया। रोहित ने शानदार प्रदर्शन किया। अंतिम ओवरों में गेंदबाजों ने लाजवाब गेंदबाजी की। बुमराह और भुवी अंतिम ओवरों में टीम की वापसी कराने में माहिर बनते जा रहे हैं। दोनों एक-दूसरे को प्रोत्साहित करते हैं और अलग-अलग एक्शन होने के बाद भी सटीक यॉर्कर डालते हैं। हार्दिक ऐसे हैं जो बढ़िया गेंदबाजी के साथ उम्दा बल्लेबाजी करते हैं। उनके जैसे शॉट जमाना आसान नहीं। संभवतः युवराज अपने जमाने में ऐसे शॉट खेलते थे। हमारी फील्डिंग बेमिसाल है और बड़े मौकों पर वो बड़ी भूमिका अदा करते हैं। हमें ऐसे बल्लेबाजों की जरुरत है जो अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में बदले जैसा आज रोहित ने किया।'- रवि शास्त्री, हेड कोच, टीम इंडिया 

'मेरे ख्याल से विकेट आसान नहीं था। गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया को कम स्कोर पर रोका। जब हम बल्लेबाजी करने उतरे तो गेंद धीमा आ रहा था। मैंने अपनी बल्लेबाजी का पूरा आनंद उठाया। मैं हमेशा अपना सर्वश्रेष्ठ करने की कोशिश करता हूं। शिखर और रोहित ने टीम के लिए बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है और हमें प्रतिस्पर्धा करना पसंद है। मैं और रोहित भी एक-दूसरे को बढ़ावा देते हैं। हमें अपनी मजबूती पता है। हम अच्छी शुरुआत करने पर ध्यान लगा रहे थे, जिससे अच्छी लय मिले। हमने ऑस्ट्रेलिया को कभी हलके में नहीं लिया क्योंकि हमें पता है कि वो अच्छी टीम है। हम अपने घर में खेल रहे थे, इसलिए ऑस्ट्रेलिया से बेहतर पिच को समझते हैं।'- अजिंक्य रहाणे
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें