सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
34 साल की उम्र में 76 शतक लगा चुके थे सचिन
सचिन ने 34 साल की उम्र में कुल 520 मैच खेल लिए थे और उनके बल्ले से 25525 रन निकले थे। इसमें 76 शतक शामिल थे और उनका औसत 47.88 का था। विराट कोहली ने 34 साल की उम्र तक 477 मैच खेले हैं। मैच खेलने के मामले में विराट सचिन से 43 मैच पीछे हैं। वहीं, उन्होंने अब तक 24350 रन बनाए हैं। रन बनाने के मामले में कोहली 1175 रन पीछे हैं। वहीं, कोहली अब तक 71 शतक लगा पाए हैं और वह सचिन से पांच शतक पीछे हैं।
सचिन से चार साल बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेले विराट
सचिन ने 16 साल की उम्र में अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था। वहीं, जब विराट ने अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेला तो वह लगभग 20 साल के होने वाले थे। इस स्थिति में विराट ने सचिन से चार साल बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की शुरुआत की, लेकिन वह सिर्फ पांच शतक और 1175 रन पीछे हैं। ऐसे में अगर विराट सचिन के बराबर 40 की उम्र तक खेल पाते हैं तो वह तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।
Roger binny: बीसीसीआई अध्यक्ष बिन्नी बोले- आईसीसी के लिए सभी देश एक समान, पाकिस्तान के दौरे पर भी कही बड़ी बात
सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली