फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विराट-अनुष्का के घर नहीं हैं नौकर, खुद से परोसते हैं खाना, पूर्व चयनकर्ता ने कोहली पर किए कई खुलासे

Mon, 22 Feb 2021 03:07 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा - फोटो : @imVkohli
टीम इंडिया के कप्तान और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली खेल के दौरान अपने आक्रामक रूप के लिए जाने जाते हैं। वे अक्सर मैच में जोश से भरे होते हैं और किसी से भी पंगा लेने से नहीं चूकते हैं। उन्हें उकसाने पर वे अपने खेल में और भी खतरनाक हो जाते हैं, यही कारण है कि विपक्षी टीमें अब विराट से उलझने से बचती हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
विराट कोहली - फोटो : twitter
विराट की छवि एक आक्रामक खिलाड़ी की है लेकिन मैदान के बाहर वे इससे बिल्कुल अलग और शांत हैं। इसका जिक्र कई क्रिकेटर भी कर चुके है। फिलहाल भारतीय टीम के पूर्व चयनकर्ता सरनदीप सिंह ने विराट के व्यवहार पर अपना अनुभव साझा किया है। 
विज्ञापन

3 of 5
विराट कोहली - फोटो : screenshot from video by twitter@BCCI
खेल वेबसाइट स्पोर्ट्सकीड़ा से बातचीत में सरनदीप ने बताया कि विराट बेहद शांत स्वभाव के हैं, वे टीम सिलेक्शन की मीटिंग में भी दूसरों को सुनना पसंद करते हैं और आखिरी में अपनी बात रखते हैं।

4 of 5
विराट कोहली - फोटो : social media
सरनदीप ने फेसबुक पेज पर कहा, 'जब विराट कोहली टीम मीटिंग में होते थे तब चर्चा सवा घंटे तक चलती थी। विराट एक अच्छे श्रोता हैं। मुझे नहीं पता कि लोग उनके बारे में कैसी बातें करते हैं। अगर आप उन्हें मैच के दौरान देखते हैं तो वह हमेशा जोश में नजर आते हैं। तो ऐसा लगता है कि वह हमेशा गुस्से में रहते हैं और किसी की नहीं सुनते। लेकिन ऐसा नहीं है, वह काफी विनम्र हैं। वह जैसा मैदान पर दिखते हैं और व्यवहार करते हैं, निजी जीवन में वैसे बिलकुल नहीं हैं। सिलेक्शन मीटिंग में भी वह काफी विनम्र रहते थे। वह सबको ध्यान से सुनते थे और फिर किसी फैसले पर पहुंचते थे।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा - फोटो : social media
पूर्व चयनकर्ता ने विराट और अनुष्का के घर की बात भी साझा की। उन्होंने कहा, 'उनके घर पर कोई नौकर नहीं है। वह और उनकी पत्नी सभी को खुद खाना परोसते हैं। आपको और क्या चाहिए? विराट हमेशा आपके साथ बैठते हैं, आपके साथ बाहर डिनर करने जाते हैं। बाकी सभी खिलाड़ियों के मन में उनके लिए बहुत सम्मान है। वह काफी जमीन से जुड़े और मजबूत इच्छा-शक्ति वाले इंसान हैं।' 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें