फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस कीवी खिलाड़ी को IPL नीलामी में नहीं मिला कोई खरीददार, अब 59 गेंदों में ठोके 99 रन

Mon, 22 Feb 2021 02:33 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, क्राइस्टचर्च
विज्ञापन
1 of 5
डेवोन कॉन्वे - फोटो : twitter@WisdenIndia
न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी-20 सीरीज की शुरुआत सोमवार से हो गई। क्राइस्टचर्च में खेले जा रहे पहले मैच में ही न्यूजीलैंड के 29 वर्षीय बल्लेबाज डेवोन कॉन्वे ने तूफानी पारी खेली। दक्षिण अफ्रीका में जन्मे कॉन्वे ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 59 गेंदों में नाबाद रहते हुए 99 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 10 चौके और तीन छक्के लगाए। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
डेवोन कॉन्वे - फोटो : twitter
कॉन्वे ने अपनी शानदार पारी के दम पर मुश्किल में फंसी न्यूजीलैंड की टीम को उबारने के साथ ही मजबूत स्थिति में ले गए। उन्होंने ग्लेन फिलिप्स के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 74 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की। इसके बाद नीशाम के साथ भी 47 रन जोड़े। कॉन्वे की पारी की वजह से 19 रन पर तीन विकेट गंवाने वाली कीवी टीम ने ऑस्ट्रेलिया के सामने 185 रनों का लक्ष्य रखा। 
विज्ञापन

3 of 5
मिचेल सैंटनर
बता दें कि कॉन्वे एक रन से अपने पहले शतक से चूक गए। उन्हें 20वें ओवर की आखिरी गेंद पर शतक पूरा करने के लिए दो रनों की दरकार थी। इसके बाद उन्होंने केन रिचर्डसन की गेंद पर शॉट खेलकर दो रन भागना चाहा लेकिन दूसरे छोर में खड़े सैंटनर ने दिलचस्पी नहीं दिखाई और कॉन्वे को 99 पर नाबाद लौटना पड़ा।
 

4 of 5
डेवोन कॉन्वे - फोटो : twitter
न्यूजीलैंड के बाएं हाथ के बल्लेबज कॉन्वे इस वक्त जबरदस्त फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने पिछले पांच टी-20 मुकाबलों में 50, 69*, 91*, 93* और अब 99* रन की पारियां खेली है। अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैचों में भी कॉन्वे पिछली पांच पारियों में तीन अर्धशतक लगा चुके हैं और अब उनका औसत बढ़कर 91 का हो चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आईपीएल 2021 - फोटो : twitter@IPL
गौरतलब है कि हाल ही में चेन्नई में हुई आईपीएल नीलामी में कॉन्वे ने 50 लाख की बेस प्राइस के साथ अपना नामांकन करवाया था, लेकिन उन्हें किसी भी फ्रैंचाइजी ने नहीं चुना। इसे लेकर रविचंद्रन अश्विन ने भी अपने ट्वीट में चुटकी ली है। अश्विन ने कॉन्वे की तारीफ करते हुए कहा, 'आप चार दिन की देरी से पहुंचे, लेकिन शानदार पारी।'
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें