फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हो गई पुष्टि! विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने 9 दिसंबर को इटली में कर ली शादी

Tue, 12 Dec 2017 08:47 AM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
विज्ञापन
विराट कोहली, अनुष्का शर्मा - फोटो : Manyawar
विज्ञापन
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और उनकी गर्लफ्रेंड बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने मिलान में एक निजी समारोह में शादी कर ली है। फिल्मफेयर की रिपोर्ट के मुताबिक एक सूत्र ने खुलासा किया है कि कपल की शादी नजदीकी दोस्तों और परिवार के बीच हुई। विराट और अनुष्का भारतीय समयानुसार आज शाम 8 बजे अपनी शादी की आधिकारिक घोषणा करेंगे।
विज्ञापन


खबरों के माने तो विराट और अनुष्का ने शनिवार को ही शादी कर ली है। एक स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट ने भी सोशल मीडिया पर इस खबर को ट्वीट कर जानकारी दी थी। हालांकि अनुष्का या विराट की ओर से इस खबर की पुष्टि बस कुछ ही देर में होने वाली है। जर्नलिस्ट ने ट्वीट किया था कि विराट और अनुष्का ने शनिवार को शादी कर ली है और जल्द ही इस खुशी को अपने फैंस के साथ शेयर करेंगे। 

बता दें कि इस शादी के वेन्यू की कुछ तस्वीरें सामने आई थी, जो तेजी से वायरल हुई। खबर थी कि शादी मशहूर पैलेस Borgo Finocchieto में हुई। शादी में शाहरुख, आमिर समेत कई सेलेब्रिटीज को भी इनवाइट किया गया। 
विज्ञापन


जबर्दस्त सिक्योरिटी के साथ मेहमानों की एंट्री की तैयारी की गई थी। सुनने में ये भी आ रहा है कि शादी पंजाबी स्टाइल में हुई। दिन में शादी और रात में पार्टी का इंतजाम होगा। वेन्यू की जो तस्वीरें सामने आई हैं उनमें प्राफेशनल भांगड़ा डांसर्स नजर आए हैं।

वहीं रिसेप्‍शन की तारीख भी फिक्स हो गई है। पहले रिसेप्‍शन की तारीख 21 बताई जा रही थी। लेकिन अब खबर है कि 26 दिसंबर को मुंबई में रिसेप्‍शन पार्टी होगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, विरुष्का की शादी पिछले 3-4 महीने में ही तय हुई है। शादी बहुत सादगी से होगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें