कोरोना वायरस के बढ़ते कहर को रोकने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी ने 24 मार्च को देश में 21 दिन के लिए संपूर्ण लॉकडाउन का एलान किया था। साथ ही साथ प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया के जरिए देशवासियों से कोरोना के खिलाफ जंग में दान देने की अपील की भी की थी। खेल जगत के कई बड़े दिग्गज अपनी स्वेच्छा से आर्थिक मदद भी कर चुके हैं, लेकिन विराट कोहली सिर्फ वीडियो बनाकर लोगों को घर के भीतर रहने की सलाह ही दे रहे थे, जिसके बाद उन्हें ट्विटर पर जमकर ट्रोल भी किया गया था। अब विराट-अनुष्का के आर्थिक सहयोग के एलान के बाद उनके चाहने वाले प्रशंसा करते नहीं थक रहे।
- 'भारत रत्न' सचिन तेंदुलकर ने 27 मार्च को 50 लाख रुपए देने की घोषणा की
- बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली 50 लाख रुपये का चावल देंगे
- सुरेशा रैना केंद्र और राज्य सरकार को मिलाकर 52 लाख दिए
- अजिंक्य रहाणे ने 10, ईशान किशन ने 20, सौरभ तिवारी ने डेढ़ लाख राहत कोष में दिए
- रियो ओलंपिक सिल्वर मेडलिस्ट पीवी सिंधु ने 10 लाख रुपये दान दिए
- 16 वर्षीय महिला क्रिकेटर ऋचा घोष ने 1 लाख रुपये की मदद की
- युवा धाविका हिमा दास ने असम सरकार की मदद के लिए एक माह की सैलरी दी
- पहलवान बजरंग पूनिया भी अपने छह माह की सैलरी हरियाणा सरकार को दे चुके
- भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने सांसद ऋण निधि से एक करोड़ रुपये जारी किए
- पूर्व भारतीय ओपनर अपनी एक महीने की सैलरी भी केंद्रीय राहत कोष में देगे
- 760 करोड़ की संपत्ति वाले महेंद्र सिंह धोनी ने अबतक एक पैसा दान नहीं किया
BCCI ने दिए 51 करोड़
दुनिया के सबसे अमीर और शक्तिशाली क्रिकेट बोर्ड BCCI ने 28 मार्च को 51 करोड़ रूपये का दान दिया था। कर्नाटक क्रिकेट संघ ने 29 मार्च को 1 करोड़ रुपये दिए। इनके अलावा कुछ अन्य राज्य संघों जैसे बंगाल क्रिकेट संघ, मुंबई क्रिकेट संघ और सौराष्ट्र क्रिकेट संघ ने भी मदद दी है।