फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs AUS: टी20 सीरीज में कोच द्रविड़ का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं विराट, सिर्फ सचिन से पीछे होंगे

Mon, 19 Sep 2022 07:59 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में विराट कोहली एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। वह भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में कोच द्रविड़ को पछाड़कर दूसरे नंबर पर आ सकते हैं। 
 
विज्ञापन
राहुल द्रविड़ और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में अपने अंतरराष्ट्रीय टी20 करियर का पहला शतक लगाकर फॉर्म में लौटे विराट के पास एक खास उपलब्धि हासिल करने का मौका है। कोहली भारत के लिए दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन सकते हैं। वह अभी इस मामले में तीसरे नंबर पर हैं। विराट के पास टीम इंडिया के कोच राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़ने का मौका है। अगर विराट तीन मैचों की सीरीज में 207 रन बना लेते हैं तो वह द्रविड़ को पीछे छोड़कर दूसरे नंबर पर पहुंच जाएंगे और सिर्फ सचिन से पीछे रहेंगे। 
विज्ञापन


विराट ने एशिया कप में अपने शतकों का सूखा खत्म किया और अफगानिस्तान के खिलाफ नाबाद 122 रन बनाए। उन्होंने 1020 दिन बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शतक लगाया। इससे पहले उन्होंने नवंबर 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ डे-नाइट टेस्ट में शतक लगाया था। यह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कोहली का 71वां शतक था। इसके साथ ही वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर आ गए हैं। उनसे पहले रिकी पोंटिंग भी 71 शतक लगा चुके हैं। 
विज्ञापन

24 हजार से ज्यादा रन बना चुके हैं विराट
विराट कोहली ने 102 टेस्ट में 8074 रन बनाए हैं। वहीं, 262 वनडे मैचों में उनके बल्ले से 12,344 रन निकले हैं। इसके साथ ही 104 टी20 मैचों में उन्होंने 3584 रन बनाए हैं। कुल मिलाकर विराट ने 468 मैचों में भारत के लिए 53.81 के औसत से 24,002 रन बनाए हैं। भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में सचिन सबसे आगे हैं। उन्होंने 664 मैचों में 48.52 के औसत से 34, 357 रन बनाए हैं। वहीं, टीम इंडिया के मौजूदा कोच राहुल द्रविड़ के नाम 605 पारियों में 45.41 के औसत से 24,208 रन हैं। 

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज में भारत का पहला मैच 20 सितंबर को मोहाली में है। वहीं, दूसरा मैच 23 सितंबर को नागपुर और तीसरा मैच 25 सितंबर को हैदराबाद में है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें