फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस मासूम का वीडियो देख कांप गए विराट और धवन, दिया इमोशनल मैसेज

Sat, 19 Aug 2017 03:12 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
विज्ञापन
मासूम बच्ची - फोटो : twitter
विज्ञापन
भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और ओपनर शिखर धवन श्रीलंका के खिलाफ वन-डे सीरीज से पहले काफी इमोशनल हो गए। दोनों ने एक वीडियो शेयर किया करते हुए अपना दर्द बयां किया है। दरअसल, हाल ही में एक वीडियो काफी वायरल हुआ, जिसमें एक बच्ची को गिनती सिखाई जा रही थी। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि उस बच्ची को उसकी मां ही पढ़ा रही है। मगर मां के पढ़ाने का अंदाज सही नहीं नजर आ रहा है। 
विज्ञापन


वो बच्ची डरी सहमी नजर आई और उसने बार-बार प्यार से पढने की गुहार लगाईं। वीडियो में यह भी दिखा कि बच्ची को चाटा भी मारा गया। मां अपनी जिद पर अड़ी हुई दिखी और बच्ची को 1 से 5 तक की गिनती फटाफट सिखाने के लिए ऐसा व्यवहार करती हुई नजर आई। 

बच्ची को इस तरह पढ़ाने को लेकर शिखर धवन ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने लिखा, 'अब तक मैंने जितने भी वीडियो देखे हैं, उनमें से यह सबसे ज्यादा परेशान करने वाला है। पैरेंट के तौर पर हमारा यह विशेषाधिकार है कि हम अपने बच्चों को आगे बढ़ाएं। मुझे बहुत बुरा लगा कि वह महिला भावनात्मक, मानसिक और शारीरिक रूप से बच्ची को प्रताड़ित (गाली) कर रही है, ताकि वह जल्दी ही 5 तक की गिनती सीख जाए।'
विज्ञापन

    #Repost @aesha.dhawan5 (@get_repost) ・・・ THIS IS ONE OF THE MOST DISTURBING VIDEOS I HAVE COME ACROSS!!!!! AS PARENTS WE HAVE BEEN GIVEN THE PRIVILEGE OF RAISING OUR CHILDREN!!! WE ARE HERE TO MAKE THEM STRONG INDIVIDUALS WHO CAN BECOME WHO THEY ARE MEANT TO BE. IT HAS DISGUSTED ME THAT THIS LADY IS ABUSING THIS CHILD EMOTIONALLY, MENTALLY AND PHYSICALLY JUST SO SHE CAN COUNT TO 5!!!! THE CHARACTER OF ANY PERSON IS ALWAYS SHOWN WHEN THEY HAVE POWER OVER SOMEONE AND HOW THEY USE THIS POWER!!! LIFE IS FULL CIRCLE AND I PRAY THAT THIS BEAUTIFUL LITTLE GIRL GROWS UP TO BE A STRONG WOMAN ONE DAY!!! WHAT WILL HAPPEN WHEN THIS CHILD GROWS UP TO BE STRONG AND THIS LADY BECOMES OLD AND FRAIL AND IS AT THE MERCY OF THIS LITTLE GIRL!!! SHOULD SHE EXPECT A SLAP AND DOMINATION THEN????THIS LADY SHOULD BE ACCOUNTABLE AND DISGUSTED IN HERSELF TO DO THIS TO AN INNOCENT LITTLE GIRL!!! SHE IS A COWARD AND ONE OF THE WEAKEST PEOPLE ON EARTH THAT SHE IS SHOWING DOMINANCE OVER A CHILD!! LEARNING SHOULD BE FUN AND ENJOYABLE NOT FEARED AND HATED!!! EDUCATION IS VERY IMPORTANT BUT NOT AT THE COST OF A CHILD'S SOUL!!!! A post shared by Shikhar Dhawan (@shikhardofficial) on Aug 18, 2017 at 7:28pm PDT

 
विज्ञापन

विराट ने दिया अपने अंदाज में संदेश

Homework - फोटो : Twitter
उन्होंने आगे लिखा, 'जीवन एक सर्कल (चक्र) की तरह है और मैं प्रार्थना करता हूं कि यह खूबसूरत छोटी लड़की एक दिन मजबूत महिला बनकर निकले! क्या होगा जब बच्ची बड़ी हो जाएगी, और यह महिला बूढ़ी हो जाएगी। तब इसी छोटी लड़की की मर्जी चलेगी! तब क्या उससे थप्पड़ मारने की उम्मीद की जा सकती है। इस महिला को जवाबदेह होना चाहिए। वह महिला इस पृथ्वी पर सबसे कायर और कमजोर इंसान है। जो बच्ची पर अपना प्रभाव जमा रही है। खेल-खेल में बच्चे का पढ़ाया जाना चाहिए न कि डरा-धमका के। शिक्षा बहुत जरूरी है, लेकिन यह बच्चे की आत्मा के मूल्य पर नहीं हो।

पूरा वीडियो देखे यहां : 'मम्मी सेहत के लिए तू तो हानिकारक है...'

विराट कोहली ने भी इंस्टाग्राम पर यह पोस्ट शेयर कर इसे दर्दनाक बताया है। उन्होंने लिखा है, 'बच्ची के दर्द और क्रोध का ख्याल नहीं रखा गया। पढ़ाने के 'इगो' का इतना जोर है कि इसके आगे दयाभाव दिखता ही नहीं। यह चौंकाने वाला है। बच्चे को कभी भी धमकाकर सिखाया नहीं जा सकता।'
    The fact that the pain and anger of the child is ignored and ones own ego to make the child learn is so massive that compassion has totally gone out of the window. This is shocking and saddening to another dimension. A child can never learn if intimidated. This is hurtful. A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli) on Aug 18, 2017 at 10:08pm PDT
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें