फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ENGvWI: कुक ने खेली 243 रन की बेहतरीन पारी, इंग्लैंड का विशाल स्कोर

Sat, 19 Aug 2017 08:54 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
विज्ञापन
एलिस्टर कुक - फोटो : file photo
विज्ञापन
एलिस्टर कुक (243) की मैराथन पारी की बदौलत इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ बर्मिंघम में चल रहे डे-नाईट टेस्ट के दूसरे दिन अपनी पहली पारी 8 विकेट पर 514 रन के स्कोर पर घोषित की। इसके जवाब में वेस्टइंडीज ने स्टंप्स तक 1 विकेट खोकर 44 रन बना लिए हैं। 
विज्ञापन


बारिश के कारण पूरे दिन का खेल नहीं हो सका और जल्द ही स्टंप्स की घोषणा भी कर दी गई। स्टंप्स के समय डेब्यूटेंट काइल होप 25* और काइरन पॉवेल 18* रन बनाकर क्रीज पर रहे। विंडीज टीम अभी इंग्लैंड के स्कोर से 470 रन पीछे है जबकि उसके 9 विकेट शेष हैं। 

ये भी पढ़ें : कुक के रिकॉर्ड शतक की बदौलत इंग्लैंड की वेस्टइंडीज के खिलाफ डे-नाईट टेस्ट में बेहतरीन शुरुआत

अपने देश में पहला डे-नाईट टेस्ट खेल रही इंग्लैंड टीम के ओपनर एलिस्टर कुक का दूसरे दिन भी शानदार प्रदर्शन जारी रहा। वो डे-नाईट टेस्ट में दोहरा शतक जमाने वाले विश्व के दूसरे बल्लेबाज बने। डे-नाईट टेस्ट में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के अजहर अली (302) के नाम है, जिन्होंने तिहरा शतक जमाया था। इसके अलावा कुक बर्मिंघम में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। 
विज्ञापन

  WHAT. A. PLAYER.

A 4th Test double century for Alastair Cook! 🙌https://t.co/rxDAQ4457N #ENGvWI pic.twitter.com/lgshOGt5wp — England Cricket (@englandcricket) August 18, 2017
विज्ञापन

मलान के लिए स्पेशल बना डे-नाईट टेस्ट, विंडीज की लचर शुरुआत

एलिस्टर कुक - फोटो : Reuters
इंग्लैंड ने दूसरे दिन अपनी पारी 348/3 से आगे बढ़ाई। लंच तक मेजबान टीम ने अपना स्कोर 4 विकेट पर 449 रन कर लिया था। कुक ने इस दौरान अपना चौथा दोहरा शतक और डेविड मलान ने अपना पहला टेस्ट अर्धशतक बनाया। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 162 रन जोड़े।

लंच के बाद इंग्लैंड को लगातार झटके लगे और इसी दबाव में एलिस्टेयर कुक भी 243 रन बनाकर आउट हो गए और उनके आउट होते ही जो रूट ने 514/8 के स्कोर पर पारी घोषित कर दी। बेन स्टोक्स (10) और जॉनी बैर्स्टो (18) ज्यादा योगदान नहीं दे सके। वेस्टइंडीज की तरफ से रॉस्टन चेस ने सर्वाधिक चार विकेट लिए। केमार रोच ने 2 और मिगुएल कमिंस एवं जेसन होल्डर को 1-1 विकेट मिला।

जवाब में वेस्टइंडीज की शुरुआत बेहद खराब रही। क्रेग ब्रैथवेट खाता खोले बिना जेम्स एंडरसन की गेंद पर आउट हो गए। चाय के समय वेस्टइंडीज का स्कोर 13/1 था, लेकिन चाय के बाद सिर्फ सात ओवरों का खेल हो सका और 26 ओवर पहले बारिश के कारण खेल रुक गया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें