फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस शो में कॉफी पीते-पीते खुलेंगे विराट-अनुष्का की जिंदगी के कई राज

Sat, 10 Feb 2018 08:41 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विराट-अनुष्का - फोटो : File
विज्ञापन
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली अक्सर अपनी बल्लेबाजी को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं,  लेकिन इस बार वह क्रिकेट नहीं बल्कि एक टीवी शो की वजह से चर्चा में हैं। सूत्रों की माने तो कोहली जल्द ही अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विथ करण' में नजर आ सकते हैं। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि इस शो की इस साल की जो गेस्ट लिस्ट है, उसमें कोहली और अनुष्का का नाम सबसे पहले है। बता दें कि बीते साल अनुष्का इस शो में कैटरीना कैफ के साथ पहुंची थी, लेकिन 11 दिसंबर 2017 को कोहली से शादी करने के बाद वह इस बार शो में अपने पति के साथ नजर आएंगी। 
 

पहली बार होगा कुछ ऐसा

विराट-अनुष्का - फोटो : File
इस वक्त जहां कोहली द. अफ्रीका में वन-डे सीरीज खेल रहे हैं, वहीं अनुष्का अपनी आने वाली फिल्म 'जीरो' की शूटिंग कर रही हैं। अगर यह दोनों करण के शो में जाते हैं तो ऐसा पहली बार होगा, जब यह जोड़ा किसी शो में नजर आएगा। 

 
विज्ञापन

खुल जाएंगे कई राज

विराट-अनुष्का - फोटो : File
इस शो की सबसे खास बात यह है कि करण अपने गेस्ट की निजी जीवन को लेकर कई ऐसे सवाल करते हैं, जिससे उनसे जुड़े कई राज लोगों को पता चलते हैं। इस शो में इन दोनों के बीच की कैमेस्ट्री भी देखने वाली होगी। इतना तो तय है कि अगर ये दोनों यह आए तो इनकी पर्सनल लाइफ के कई राजों से पर्दा उठेगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें