क्रिकेट का खेल दुनियाभर में काफी चर्चित है और जब बात आती है भारत की तो यहां पर ये हर उम्र के लोगों में मशहूर है। बदलते वक्त के साथ अब यह खेल भी बहुत तेजी से हर तबके के बीच पहुंच गया है। अब इस खेल को हर वर्ग के लोग खेलने लगे हैं। इतना ही नहीं इसकी दीवानगी ऐसी है कि अब नौनिहाल और कम उम्र के बच्चे भी अपने खेल से बड़ों-बड़ों को चौंका रहे हैं।
मौजूदा समय में भी एक ऐसा ही बच्चा है जो बहुत तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और जिसे देखकर इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज और पूर्व कप्तान माइकल वॉन भी अचंभित हो गए हैं।