फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vamika Meaning: विराट कोहली ने बताया बेटी 'वामिका' के नाम का मतलब, जानें क्यों अबतक सोशल मीडिया से रखा दूर

Sun, 30 May 2021 11:49 AM IST
Tanuja Yadav स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

विराट कोहली ने इंस्टाग्राम के जरिए खुलासा किया है कि उन्होंने आज तक अपनी बेटी की फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट क्यों नहीं की। इसके अलावा विराट कोहली ने अपनी बेटी वामिका के नाम का मतलब भी सभी को बताया।
विज्ञापन
अनुष्का शर्मा, विराट कोहली और वामिका - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली इन दिनों मुंबई में क्वारंटीन अवधि पूरी कर रहे हैं। इसके बाद वो अपनी टीम के साथ इंग्लैंड दौरे पर जाएंगे और वहां वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले खेलेंगे। ये मैच 18-22 जून के बीच होने है। विराट कोहली के साथ उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा और बेटी वामिका भी जाएंगे और वो भी मुंबई में क्वारंटीन का समय पूरा कर रहे हैं।

विज्ञापन


बता दें कि इस साल की शुरुआत में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा माता-पिता बने थे और तब से लेकर अबतक दोनों ने अपनी बेटी की फोटो सोशल मीडिया पर साझा नहीं की है। हालांकि एक फैन के पूछने पर विराट कोहली ने बताया कि उन्होंने अभी तक अपनी बेटी की तस्वीर सोशल मीडिया शेयर क्यों नहीं की है। 

इंस्टाग्राम पर सवाल-जवाब के दौर में विराट कोहली ने बताया कि हमने एक कपल के तौर पर उस समय तक अपनी बेटी को सोशल मीडिया से दूर रखने का फैसला किया है, जब तक वामिका को सोशल मीडिया की समझ नहीं हो जाती और जबतक वो खुद के लिए सही चुनाव करने के काबिल नहीं हो जाती। 
विज्ञापन


इसके अलावा विराट कोहली ने अपनी बेटी वामिका के नाम का भी अर्थ बताते हुए कहा कि ये मां दुर्गा का दूसरा नाम होता है। कोहली ने अपनी बेटी के जन्म के दौरान ऑस्ट्रेलिया टूर से पैटरनिटी लीव ली थी और पहला टेस्ट मैच खेलने के बाद भारत लौट आए थे। 

बता दें कि विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को तीन फॉर्मेट में धूल चटकाई। भारत ने इंग्लैंड को टेस्ट सीरीज में 3-1 से हराकर वर्ल्ड चैंपियनशिप के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली थी। टीम इंडिया दो जून को इंग्लैंड के लिए चार्टर्ड फ्लाइट से रवाना होगी और इंग्लैंड पहुंचने के बाद दस दिन तक वहां क्वारंटीन में रहेगी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें