फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: जब 'सुपरमैन' की तरह उड़कर विनय कुमार ने किया रन आउट, जोंटी रोड्स ने भी की तारीफ

Tue, 23 Jan 2018 07:14 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विनय कुमार - फोटो : File
विज्ञापन
अपनी गजब की फील्डिंग के लिए मशहूर दक्षिण अफ्रीका के पूर्व खिलाड़ी जोंटी रोड्स ने 1992 वर्ल्ड कप के दौरान पाकिस्तान के दिग्गज बल्लेबाज रहे इंजमाम उल हक को जिस तरह उन्होंने उड़कर रन आउट किया था, ठीक ऐसा की एक रन आउट टीम इंडिया के खिलाड़ी विनय कुमार ने भी किया है।  
विज्ञापन


सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में पंजाब और कर्नाटक के बीच खेले मुकाबले में तेज गेंदबाज विनय कुमार मैदान पर गजब की फील्डिंग का नमूना पेश करते हुए जोंटी रोड्स की याद दिला दी। विनय ने पंजाब के गुरकीरत सिंह को रन आउट किया। 

गुरकीरत मिड ऑन पर शॉट मारते हैं। शॉट मारते ही उन्होंने नॉन स्ट्राइकर को रन के लिए बुलाया, लेकिन रन की कॉल के बाद ही वह वापस क्रीज में लौट गए। लेकिन तब तक नॉन स्ट्राइक पर खड़ा बल्लेबाज दौड़ पड़ता है। मजबूर गुरकीरत को भी भागना पड़ा।  
विज्ञापन


मिड ऑन का फील्डर थ्रो करता है, लेकिन गेंदबाज उसे पकड़ नहीं पाता है, लेकिन वहां खड़े विनय कुमार ने जबरदस्त फुर्ती दिखाते हुए बॉल को हाथ में ही थामे विकेट पर उड़ते हुए जा गिरते हैं।   

अपने इस रन आउट के वीडियो को विनय कुमार ने ट्विटर पर शेयर किया है। शेयर करते हुए उन्होंने यह वीडियो जोंटी को टैग करते हुए पूछा, 'कोच जोंटी रोड्स, आपका 1992 विश्व कप का रन आउट वाला वीडियो कई बार देखा, मैं बस इंतजार कर रहा था कि मुझे भी वैसा कोई मौका मिले। आज आखिरकार मुझे वो मौका मिल गया। ये कैसा है कोच?' 

विनय कुमार के इस ट्वीट का जवाब जोंटी रोड्स ने भी भी दिया। जोंटी ने लिखा – 'विनय मैंने नहीं सोचा था कि 1992 वर्ल्ड कप में तुम्हारी उम्र उतनी थी कि तुमने वो देखा होगा।'
विज्ञापन


देखें वीडियो- 
 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें