फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुहा के बाद CoA से एक और इस्तीफा तय, विक्रम लिमाय कहेंगे 'बाय-बाय'

Sat, 10 Jun 2017 07:23 PM IST
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर
विज्ञापन
विक्रम लिमाय - फोटो : livemint
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट द्वारा बीसीबीआई के नियमित परिचालन के लिए गठित प्रशासन समिति (सीओए) के एक और सदस्य बीसीसीआई से जाने की तैयारी में है। विख्यात इतिहासकार रामचंद्र गुहा के बाद समिति के एक और सदस्य विक्रम लिमाय ने भी समिति छोड़ने का मन बना लिया है। लिमाये जल्द ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के सीईओ का पद संभालने वाले हैं।
विज्ञापन


सेबी ने भी लिमाये की नियुक्ति के लिए स्वीकृति दे दी है। नए पद को स्वीकार करने के लिए लिमाये को मौजूदा पद से इस्तीफा देने होगा। जुलाई में जब कोर्ट फिर खुलेगा, तो विक्रम सुप्रीम कोर्ट ने अपना पक्ष रखेंगे। रामचंद्र गुहा ने पिछले महीने ही इस्तीफा दिया था। गुहा ने सीओए के अध्यक्ष विनोद राय को इस्तीफा सौंप दिया है और कोर्ट की मंजूरी का इंतजार कर रहे हैं।

गुहा ने अपने विकल्प के रूप में क्रिकेटर जवागल श्रीनाथ का नाम सुझाया था। हालांकि, विक्रम लिमाय की ओर से अभी तक कोई बयान नहीं आया है। इस समिति के अध्यक्ष पूर्व सीएजी विनोद राय हैं। गुहा के अलावा इस पैनल में लिमये और महिला क्रिकेट टीम की कप्तान डायना इदुल्जे भी सदस्या हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें