फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला पोल: शिवराज के उपवास से भी नहीं सुधरेंगे मध्य प्रदेश के हालात

Sat, 10 Jun 2017 07:01 PM IST
amarujala.com- Presented by: संदीप भट्ट
विज्ञापन
amar ujala poll - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
देशभर में सरकार की आलोचना के बाद मंदसौर मामले पर तीन दिन बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मीडिया के सामने आए। शिवराज ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था हमारी प्राथमिकता है। इसके अलावा सरकार किसानों के हितों के प्रति भी गंभीर है। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की समस्या पर काम कर रही है। 
विज्ञापन


इसके साथ ही शिवराज ने कहा कि वो प्रदेश में शांति बहाली के लिए अनिश्चित कालीन उपवास करेंगे। शनिवार को 11 बजे से शिवराज भोपाल स्थित दशहरा मैदान में अनशन पर बैठे । मध्यप्रदेश में उग्र हुए आंदोलन और शिवराज के स्टैंड को लेकर अमर उजाला ने अपने पाठकों की राय जाननी चाहिए।

अमर उजाला ने अपने पोल में पाठकों से सवाल पूछा कि ''क्या आपको लगता है कि शिवराज सिंह चौहान के उपवास करने से मध्यप्रदेश में स्थिति नियंत्रण में आ जाएगी?'' जिसके जवाब में 59.74%   फीसदी यानि 7580 पाठकों का कहना है सीएम शिवराज के उपवास से उग्र हुए किसान आंदोलन और राज्य में बिगड़े हालात नियंत्रण से बाहर हैं, शिवराज के उपवास से कोई फर्क नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन


जबकि 34.36% फीसदी  यानि 4360 पाठकों का मानना है कि स्थिति नियंत्रण में आ जाएगी। वहीं  5.9% फीसदी यानि 748 पाठकों ने हां या नहीं किसी भी तरह की राय व्यक्त नहीं ‌की।अमर उजाला पोल में कुल 12688 पाठकों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें