फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजय हजारे ट्रॉफी राउंड-अप: राणा का शतक बेकार, विदर्भ ने दिल्ली को पांच विकेट से हराया

Fri, 11 Oct 2019 09:50 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
-
विज्ञापन

नीतीश राणा (100) की नाबाद शतकीय पारी भी दिल्ली को जीत नहीं दिला पाई और गत उपविजेता को विजय हजारे ट्रॉफी के ग्रुप बी मुकाबले में विदर्भ के हाथों पांच विकेट से शिकस्त मिली। दिल्ली ने पहले खेलते हुए आठ विकेट पर 207 रन बनाए। राणा ने अनुज रावत (54) के साथ चौथे विकेट के लिए 79 और ललित यादव (22) के साथ छठे विकेट के लिए 57 रन की साझेदारी की।

विज्ञापन


उन्होंने अपनी पारी में 112 गेंदों का सामना कर आठ छक्के और तीन चौके जड़े। विदर्भ के लिए यश ठाकुर, आदित्य सरवटे और संजय रघुनाथ ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में विदर्भ ने लक्ष्य को 11 गेंद शेष रहते पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया। ओपनर फैज फजल ने 92 और कप्तान वसीम जाफर ने 42 की पारी खेली। विदर्भ की यह टूर्नामेंट की तीसरी जीत है। दिल्ली की ओर से राणा ने तीन विकेट चटकाए।

उत्तराखंड ने मेघालय को 120 रन से रौंदा
करन कौशल (103) के शानदार शतक के बाद अवनीश सुधा (3/16) और वैभव सिंह पंवार (3/35) की उम्दा गेंदबाजी से उत्तराखंड ने प्लेट ग्रुप में मेघालय को 120 रन से रौंदकर चौथी जीत दर्ज की। उत्तराखंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 294 रन बनाए।
विज्ञापन


करन के अलावा तन्मय श्रीवास्तव ने 76 और डी नेगी ने 20 रन की पारी खेली। मेघालय के लिए आकाश चौधरी और संजय यादव ने तीन-तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए मेघालय की टीम 42.4 ओवर में 174 रन पर लुढ़क गई। इसके अलावा अन्य मुकाबले में अरुणाचल प्रदेश ने मणिपुर को 82 रन से और सिक्किम ने नागालैंड को चार विकेट से हराया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें