भारतीय बैंकों को अरबों का चूना लगाने वाले भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्या एक बार फिर चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान नजर आए। माल्या भारत और श्रीलंका का मैच देखने लंदन के 'द ओवल' स्टेडियम पहुंचे। इसके अलावा वो कोहली ने चैरिटी इवेंट में भी नजर आएा। माल्या पहले ही कह चुके हैं कि वो भारत के हर मैच का लुत्फ उठाने स्टेडियम में पहुंचेंगे। वो इससे पहले बर्मिंघम भी पहुंचे थे।
जब मीडिया ने उन्हें घेर कर सवाल किया तो पहले वो टालमटोल करते नजर आए। मगर बार-बार सवालों की बौछार से वो भड़क गए और कहा कि मीडिया वहां मैच की कवरेज करने आया है या फिर उन्हें भारत ले जानए। माल्या ने कहा कि वो क्रिकेट प्रशंसक हैं और भारत का मैच देखने आए हैं। इससे पहले बर्मिंगम में माल्या की सुनील गावसकर के साथ एक तस्वीर सोशल मीडिया में काफी वायरल हुई थी।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलौर के पूर्व मालिक विजय माल्या विराट कोहली के चैरिटी इवेंट में भी पहुंचे थे। वहां, कोहली की टीम की तरफ से दी गई सफाई में कहा गया था कि माल्या को कोहली ने या उनकी संस्था ने आमंत्रित नहीं किया था। वहीं, विवादित कारोबारी को समारोह में देखकर टीम इंडिया ने उनसे दूरी बरती और माल्या को देखकर बिना खाना खाए ही खिलाड़ी वापस लौट गए।