तेज गेंदबाजों कार्तिक त्यागी (46 रन पर तीन विकेट) और स्वास्तिक के शतक की मदद से उत्तर प्रदेश ने विजय हजारे ट्रॉफी के ग्रुप-डी मैच में शनिवार को यहां हिमाचल प्रदेश को 13 ओवर बाकी रहते सात विकेट से शिकस्त दी। कार्तिक और भुवनेश्वर के आगे हिमाचल की टीम 50 ओवर में 276 रन पर सिमट गई। भुवनेश्वर ने किफायती गेंदबाजी करते हुए 36 रन देकर एक विकेट लिया। उत्तर प्रदेश ने स्वास्तिक (117), प्रियम गर्ग (74) और नितीश राणा (नाबाद 42) की बेहतरीन बल्लेबाजी से महज 37 ओवर में तीन विकेट पर 277 रन बनाकर अपने नाम कर लिया।
चाहर के छह विकेट और हुड्डा के अर्धशतक से जीता राजस्थान
तेज गेंदबाज दीपक चाहर (6/41) की शानदार गेंदबाजी के बाद दीपक हुड्डा की 76 रन की पारी से राजस्थान ने विजय हजारे ट्रॉफी के ग्रुप-डी मैच में शनिवार को यहां गुजरात को पांच विकेट से शिकस्त दी। लक्ष्य का पीछा करते समय राजस्थान 18 रन पर चार विकेट गंवाकर मुश्किल में था, लेकिन हुड्डा ने 79 गेंद में आठ चौके और तीन छक्के जड़कर टीम की जीत पक्की की। राजस्थान ने 28 ओवर में पांच विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल किया।
दिल्ली ने मिजोरम को आठ विकेट से हराया, सुयश को चार विकेट
दिल्ली की टीम को शनिवार को यहां विजय हजारे ट्रॅाफी के ग्रुप-सी के मुकाबले में मिजोरम को आठ विकेट से हराने में परेशानी नहीं हुई। लेग स्पिनर सुयश शर्मा के चार विकेट से टीम ने मिजोरम की पारी को 128 रन पर समाप्त करने के बाद महज 17 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। दिल्ली के लिए हिम्मत सिंह ने 43 गेंद में 52 जबकि आयुष बडोनी ने 24 गेंद में 45 रन की तेजतर्रार पारी खेली।
हरियाणा ने बिहार को 10 विकेट से रौंदा
हरियाणा ने शनिवार को यहां विजय हजारे ट्रॅाफी के ग्रुप-सी के मुकाबले में बिहार को 10 विकेट से रौंद दिया। तेज गेंदबाज हर्षल पटेल (49 रन पर चार विकेट) और एसपी कुमार (25 रन पर तीन विकेट) के सामने बिहार के बल्लेबाजों की एक नहीं चली। बिहार की टीम 30.4 ओवर में 112 रन पर ढेर हो गई। इसके बाद हरियाणा के सलामी बल्लेबाजों युवराज सिंह (57 गेंद में नाबाद 50) और अंकित कुमार (61 गेंद में नाबाद 60) ने 20 ओवर के अंदर लक्ष्य हासिल कर मैच अपने नाम कर लिया।