फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vijay Hazare Trophy: यूपी ने अरुणाचल प्रदेश को आठ विकेट से हराया, कश्मीर पर हरियाणा की जीत

Tue, 05 Dec 2023 11:07 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

अरुणाचल प्रदेश की टीम 39.1 ओवर में 102 रन पर ढेर हो गई। जवाब में सलामी बल्लेबाज आर्यन जुयाल (नाबाद 58) की नाबाद अर्धशतकीय पारी के दम पर उत्तर प्रदेश ने 13.3 ओवर में दो विकेट पर 103 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
यूपी ने अरुणाचल प्रदेश को हराया - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवा सिंह (3/10) और यश दयाल (3/17) की बेहतरीन गेंदबाजी की मदद से उत्तर प्रदेश ने मंगलवार को यहां विजय हजारे ट्रॉफी के ग्रप-डी मुकाबले में अरुणाचल प्रदेश को आठ विकेट 219 गेंद शेष रहते हराया।
विज्ञापन


अरुणाचल प्रदेश की टीम 39.1 ओवर में 102 रन पर ढेर हो गई। उत्तर प्रदेश के लिए नितीश राणा (2/2) और अंकित राजपूत (2/18) ने भी विकेट चटकाए। जवाब में सलामी बल्लेबाज आर्यन जुयाल (नाबाद 58) की नाबाद अर्धशतकीय पारी के दम पर उत्तर प्रदेश ने 13.3 ओवर में दो विकेट पर 103 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। आर्यन ने अपनी पारी में 42 गेंदों का सामना करते हुए छह चौके व तीन छक्के जड़े। 

हरियाणा ने जम्मू-कश्मीर को हराया
निशांत और राहुल तेवतिया के अर्धशतकों के दम पर हरियाणा ने मंगलवार को यहां विजय हजारे ट्रॉफी के ग्रुप-सी मुकाबले में जम्मू-कश्मीर को चार विकेट से पराजित किया। जम्मू-कश्मीर 49.4 ओवर में 250 रन पर सिमट गया। साहिल लोतरा ने 75 गेंदों में छह चौके व एक छक्के की मदद से 74 रन बनाए। हरियाणा के लिए अंशुल कंबोज, हर्षल पटेल ने विकेट लिए।
विज्ञापन


युजवेंद्र चहल और राहुल तेवतिया ने दो-दो विकेट चटकाए
जवाब में हरियाणा की टीम ने दो गेंद शेष रहते छह विकेट पर 254 रन बनाकर मैच जीत लिया। निशांत ने 59 गेंदों में 61 रन की पारी खेली और छह चौके व एक छक्का जड़ा। वहीं, राहुल ने 68 गेंदों में अपनी नाबाद 67 रन की पारी में चार चौके व एक छक्का जड़ा। साहिल और आकिब को दो-दो विकेट मिले।

दिल्ली की हार
उत्तराखंड ने मंगलवार को यहां विजय हजारे ट्रॉफी के ग्रुप-सी मुकाबले में दिल्ली को 51 रन से पराजित कर दिया। उत्तराखंड की टीम 45.5 ओवर में 221 रन पर सिमट गई। अवनीश सुधा ने 120 गेंदों में 85 रन की पारी खेली और नौ चौके लगाए, जबकि आदित्य तारे ने 38 गेंदों में 58 रन की पारी में आठ चौके व दो छक्के जड़े। दिल्ली के लिए नवदीप सैनी और हर्ष त्यागी ने तीन-तीन विकेट चटकाए।

जवाब में दिल्ली की टीम 46.2 ओवर में 170 रन पर ढेर हो गई। दिल्ली के लिए आयुष बडोनी ने 97 गेंदों में 87 रन बनाए और नौ चौके व दो छक्के जड़े। उत्तरखंड के लिए अभय नेगी ने 25 रन देकर तीन विकेट लिए। जगमोहन नागरकोटी (2/32), आकाश मधवाल (2/37), मयंक मिश्रा (2/45) ने भी विकेट चटकाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें