फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vijay Hazare Trophy: शुभम अरोड़ा और ऋषि धवन ने हिमाचल प्रदेश को पहली बार बनाया चैंपियन, पांच बार की चैंपियन तमिलनाडु को हराया

Sun, 26 Dec 2021 05:16 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

विजय हजारे ट्रॉफी का फाइनल मैच तमिलनाडु और हिमाचल प्रदेश के बीच खेला गया। हिमाचल प्रदेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया।  तमिलनाडु ने हिमाचल के सामने 315 रन का लक्ष्य रखा था, जिसे हिमाचल मे वीजेडी मैथड से जीत लिया।
विज्ञापन
विजय हजारे ट्रॉफी के साथ हिमाचल प्रदेश की टीम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश ने पांच बार की चैंपियन तमिलनाडु को हराकर विजय हजारे ट्रॉफी का चैंपियन बन गया है। फाइनल में तमिलनाडु ने हिमाचल प्रदेश के सामने 315 रन का लक्ष्य रखा था। हिमाचल ने 47.3 ओवर में चार विकेट पर 299 रन बना लिए थे। इसके बाद खराब रोशनी के चलते अंपायरों ने मैच का नतीजा वीजेडी नियम (वी जयदेवन नियम) से दिया।
विज्ञापन


वीजेडी नियम से जीता हिमाचल प्रदेश
इस नियम के मुताबिक मैच में आगे चल रही टीम को विजेता घोषित किया जाता है। कई पैमानों पर इसके स्कोर कैलकुलेट किए जाते हैं। वनडे और टी-20 मैचों में ही सिर्फ इस नियम का इस्तेमाल होता है। इस नियम के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश मैच में आगे चल रही थी, तो अंपायरों ने उन्हें विजेता घोषित किया। 

हिमाचल की ओर से शुभम ने शतकीय पारी खेली
हिमाचल की ओर से ओपनर शुभम अरोरा ने 131 गेंदों पर 136 रन की नाबाद पारी खेली। वहीं, कप्तान ऋषि धवन ने तूफानी पारी खेली। वे 23 गेंदों पर 42 रन बनाकर नाबाद रहे।इसके अलावा अमित कुमार ने 79 गेंदों पर 74 रन बनाए। शुभम को उनकी शतकीय पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड दिया गया। वहीं, तमिलनाडु की ओर से दिनेश कार्तिक ने 116 रन, इंद्रजीत ने 80 रन और शाहरुख खान ने 21 गेंदों पर 42 रन की पारी खेली थी।
विज्ञापन


तमिलनाडु का टॉप ऑर्डर फेल
फाइनल मैच में हिमाचल की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और तमिलनाडु को शुरुआती झटके देकर हिमाचल के गेंदबाजों ने अपने कप्तान के फैसले को सही साबित किया। मैच के पहले ही ओवर में बाबा अपराजित दो रन बनाकर आउट हुए और एन जगदीशन नौ रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद आर साई किशोर 18 रन और मुरुगन अश्विन सात रन बनाकर पवेलियन लौटे। हालांकि बाद में दिनेश कार्तिक और बाबा इंद्रजीत ने पारी संभाली और बाद में शाहरुख खान ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर टीम का स्कोर 300 के पार पहुंचाया। 

खराब शुरुआत के बाद की वापसी
तमिलनाडु ने खराब शुरुआत के बाद शानदार वापसी की। हिमाचल ने 40 रन पर तमिलनाडु के चार विकेट गिरा दिए थे, लेकिन कार्तिक और इंद्रजीत ने 202 रनों की साझेदारी कर अपनी टीम को अच्छी स्थिति में पहुंचाया। इसके बाद शाहरुख खान और विजय शंकर ने तेजी से रन बनाकर हिमाचल के सामने 315 रनों का लक्ष्य रखा। तमिलनाडु के लिए तमिलनाडु के लिए विनय गलेतिया, सिद्धार्थ शर्मा और दिग्विजय रंगी ने एक-एक विकेट लिया, जबकि कप्तान ऋषि धवन ने तीन और पंकज जयसवाल ने चार विकेट झटके। 
  • तमिलनाडु का पहला विकेट गिरा। बाबा अपराजित दो रन बनाकर आउट। विनय गलेतिया ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया।
  • तमिलनाडु के दोनों ओपनर पवेलियन लौटे। ऋषि धवन ने जगदीशन को विकेटकीपर शुभम अरोरा के हाथों कैच कराया।
  • आर साई किशोर 18 रन बनाकर आउट। पंकज जैसवाल ने उन्हें प्रशांत चोपड़ा के हाथों कैच आउट कराया। 
  • मुरुगन अश्विन सात रन बनाकर आउट। ऋषि धवन की गेंद पर प्रशांत चोपड़ा ने उनका कैच पकड़ा।
  • बाबा इंद्रजीत 80 रन बनाकर आउट। दिग्विजय रंगी ने उन्हें आयुष जमवाल के हाथों कैच कराया।
  • दिनेश कार्तिक 116 रन बनाकर आउट। सिद्धार्थ शर्मा की गेंद पर शुभम अरोरा ने उनका कैच पकड़ा। 
  • शाहरुख खान 21 गेंद में 42 रन बनाकर आउट। शुभम अरोरा ने पंकज जयसवाल की गेंद पर उनका कैच पकड़ा। 
  • कप्तान विजय शंकर 22 रन बनाकर आउट। ऋषि धवन ने उन्हें कैच प्रशांत चोपड़ा को हाथों कराया।
  • पंकज जायसवाल ने वाशिंगटन सुंदर को आउट किया। उन्होंने सिर्फ एक रन बनाया।
  • सिलाब्रासन भी एक रन बनाकर आउट। पंकज जायसवाल ने उनका विकेट लिया।
शुभम और अमित की साझेदारी ने बनाया मैच
315 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए तमिलनाडु ने अच्छी शुरुआत के बाद 36 रन के अंदर तीन विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद ओपनर शुभम अरोरा ने अमित के साथ 148 रन की साझेदारी कर अपनी टीम के लिए मैच बना दिया। इसके बाद अमित 74 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन शुभम क्रीज पर जमे रहे। उन्होंने कप्तान ऋषि धवन के साथ भी अर्धशतकीय साझेदारी की और अपनी टीम को जीत दिलाई।
  • प्रशांत चोपड़ा 21 रन बनाकर आउट। आर साई किशोर ने लिया विकेट। 
  • दिग्विजय रांगी को वाशिंगटन सुंदर ने क्लीन बोल्ड किया। वो कोई रन नहीं बना सके।
  • मुरुगन अश्विन ने निखिल का विकेट लिया। उन्होंने 18 रन बनाए।
  • अमित 74 रन बनाकर आउट। बाबा अपराजित ने लिया विकेट।
हिमाचल की टीम ने पहली बार खिताब जीतना चाहेगी
ऋषि धवन की अगुवाई में हिमाचल ने सेमीफाइनल में सेना को 77 रन से करारी शिकस्त दी थी। दूसरी तरफ तमिलनाडु ने आखिरी गेंद तक चले रोमांचक मुकाबले में सौराष्ट्र को दो विकेट से हराया था। तमिलनाडु की टीम ने इस सत्र के शुरुआत में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टी-20 टूर्नामेंट जीता था। टीम पांच बार विजय हजारे ट्रॉफी में चैंपियन रह चुकी है। टीम ने 2002/03, 2004/05 (संयुक्त विजेता), 2008/09, 2009/10 और 2016/17 में खिताब जीता था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें