फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

The Ashes: बॉक्सिंग डे टेस्ट में रूट ने रचा इतिहास, एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले कप्तान बने

Sun, 26 Dec 2021 03:33 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न

सार

185 रन पर ऑलआउट होना इंग्लैंड के लिए शर्मनाक रहा। यह इस साल 12वीं बार है जब टीम एक पारी में 200 रन के कम स्कोर पर ऑलाउट हुई। इस दौरान इंग्लैंड ने कुल 28 पारियां खेली हैं।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एशेज में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न में खेले जा रहे बॉक्सिंग डे टेस्ट में इंग्लैंड की पूरी टीम 185 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। तीसरे टेस्ट में पहले दिन का खेल खत्म होने तक पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया ने एक विकेट गंवाकर 61 रन बना लिए हैं। मार्कस हैरिस 20 रन और नाइट वाचमैन नाथन लायन शून्य पर क्रीज पर हैं। ऑस्ट्रेलिया पहली पारी में अब भी इंग्लैंड से 124 रन पीछे है।
विज्ञापन


इंग्लैंड टीम की खराब शुरुआत
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम एक बार फिर कुछ खास बल्लेबाजी नहीं कर सकी। टीम की शुरुआत खराब रही और चार रन के कुल स्कोर पर पहला विकेट गिरा। हसीब हमीद शून्य पर आउट हुए। इसके बाद जैक क्राउली भी 12 रन बनाकर आउट हुए। डेविड मलान और कप्तान जो रूट ने इसके बाद पारी संभालने की कोशिश की और तीसरे विकेट के लिए 48 रन की साझेदारी की।

रूट ने अर्धशतक लगाया
मलान के रूप में इंग्लैंड को तीसरा झटका लगा। वे 14 रन बना सके। इस बीच रूट ने टेस्ट करियर का 53वां अर्धशतक लगाया। हालांकि, अर्धशतक लगाने के बाद वह ज्यादा देर नहीं टिक सके। रूट 50 रन बनाकर स्टार्क की गेंद पर एलेक्स कैरी को कैच थमा बैठे। रूट के इसी के साथ 2021 में 1680 टेस्ट रन हो चुके हैं। वे एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टेस्ट कप्तान बन गए हैं। 
विज्ञापन


रूट ने स्मिथ को पीछे छोड़ा
इस मामले में उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ को पीछे छोड़ा। स्मिथ ने 2008 में बतौर कप्तान 1656 रन बनाए थे। हालांकि, रूट ओवरऑल एक बल्लेबाज के तौर पर एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में तीसरे नंबर पर हैं। उनसे आगे वेस्टइंडीज के पूर्व बल्लेबाज सर विवियन रिचर्ड्स और पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद यूसुफ हैं। रिचर्ड्स ने 1976 में 1710 रन बनाए थे। वहीं, यूसुफ ने 2006 में 1788 रन बनाए थे। 

 
Trending Videos
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : अमर उजाला
बेयरस्टो ने 35 रन की पारी खेली
रूट के आउट होने के बाद जॉनी बेयरस्टो ने हालांकि 35 रन बनाए। स्टोक्स को ग्रीन ने लायन के हाथों कैच कराया। वे 25 रन बना सके। वहीं, बेयरस्टो (35) को स्टार्क ने ग्रीन के हाथों कैच कराया। इसके बाद जोस बटलर (3), मार्क वुड (6), ओली रॉबिन्सन (22), जैक लीच (13) कुछ खास नहीं कर सके। जेम्स एंडरसन शून्य पर नाबाद रहे। ऑस्ट्रेलिया की ओर से कप्तान पैट कमिंस और नाथन लायन ने 3-3 विकेट लिए। वहीं, स्टार्क को दो विकेट मिला। बोलैंड और ग्रीन को 1-1 विकेट मिला।

इंग्लैंड का रिकॉर्ड शर्मनाक
185 रन पर ऑलआउट होना इंग्लैंड के लिए शर्मनाक रहा। यह इस साल 12वीं बार है जब टीम एक पारी में 200 रन के कम स्कोर पर ऑलाउट हुई। इस दौरान इंग्लैंड ने कुल 28 पारियां खेली हैं। एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा बार 200 से कम के स्कोर पर आउट होने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के नाम है। साल 2000 में वह 26 इनिंग्स में 14 बार 200 से कम के स्कोर पर ऑलआउट हुए। वहीं, 2002 में बांग्लादेश की टीम 16 पारियों में 13 बार 200 से कम का स्कोर बनाया।

वार्नर 38 रन बनाकर आउट हुए
जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम की शुरुआत अच्छी रही। मार्कस हैरिस और डेविड वार्नर ने 57 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप की। वार्नर के रूप में ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका लगा। वे 38 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें जेम्स एंडरसन ने क्राउली के हाथों कैच कराया। मार्कस हैरिस और लायन क्रीज पर हैं। दूसरे दिन ऑस्ट्रेलियाई टीम बड़ी लीड लेना चाहेगी। ऑस्ट्रेलिया फिलहाल एशेज 2021-22 में 2-0 से आगे है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें