फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजय हजारे ट्रॉफी: दिल्ली ने झारखंड को छह विकेट से किया पराजित, हिम्मत सिंह के लगाया नाबाद शतक

Thu, 09 Dec 2021 05:29 AM IST
Jeet Kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

झारखंड ने कप्तान विराट सिंह (79) और कौशल सिंह (69) की अर्द्धशतकीय पारियों से आठ विकेट पर 263 रन बनाए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर.... - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनुभवी ओपनर शिखर धवन खाता भी नहीं खोल सके लेकिन हिम्मत सिंह (113*) के नाबाद शतक से दिल्ली ने विजय हजारे ट्रॉफी के अपने पहले मुकाबले में झारखंड को छह विकेट से पराजित किया।

विज्ञापन


न्योता पाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए झारखंड ने कप्तान विराट सिंह (79) और कौशल सिंह (69) की अर्द्धशतकीय पारियों से आठ विकेट पर 263 रन बनाए। दिल्ली के लिए प्रदीप सांगवान ने तीन विकेट चटकाए। जवाब में धवन को वरुण आरोन ने अनुकूल रॉय के हाथों लपकवाया। तब स्कोर बोर्ड पर सिर्फ एक रन टांग था।

इसके बाद हिम्मत ने ध्रुव शोरे (64) के साथ दूसरे विकेट के लिए 127 रन की साझेदारी करके पारी को संभाला। दिल्ली का स्कोर एक समय चार विकेट पर 183 रन था लेकिन हिम्मत और क्षितिज शर्मा (43*) ने 81 रन की अटूट साझेदारी करके टीम को तीन ओवर शेष रहते जीत तक पहुंचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें