फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vijay Hazare Trophy: चहल के कमाल से सेमीफाइनल में पहुंचा हरियाणा; तमिलनाडु, कर्नाटक और राजस्थान को भी मिली जीत

Mon, 11 Dec 2023 10:07 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पहला सेमीफाइनल हरियाणा और तमिलनाडु के बीच 13 दिसंबर को खेला जाएगा। दूसरा सेमीफाइनल कर्नाटक और राजस्थान के बीच 14 दिसंबर को होगा। कर्नाटक ने विदर्भ को सात विकेट से जबकि राजस्थान ने केरल को 200 रन से हराया।
विज्ञापन
युववेंद्र चहल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाबा इंद्रजीत के शतक (103*) विजय शंकर (51*) के अर्धशतक की मदद से तमिलनाडु ने सोमवार को राजकोट में मुंबई को सात विकेट से हराकर विजय हजारे ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। तमिलनाडु पहले सेमीफाइनल में हरियाणा का सामना करेगा जिसने एक अन्य क्वार्टर फाइनल मैच में बंगाल को चार विकेट से हराया। हरियाणा की ओर से युजवेंद्र चहल ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले अच्छा प्रदर्शन करके 37 रन देकर चार विकेट लिए।
विज्ञापन


बंगाल की टीम शाहबाज अहमद के 100 रन के बावजूद निर्धारित 50 ओवर में 225 रन ही बना पाई। अभिषेक पोरेल ने 24 रन बनाए। इसके जवाब में हरियाणा का स्कोर एक समय दो विकेट पर 14 रन था लेकिन अंकित कुमार (102) और अशोक मिनारिया (39) ने तीसरे विकेट के लिए 126 रन जोड़कर टीम को लक्ष्य तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

साई किशोर और वरुण चक्रवर्ती की कातिलाना गेंदबाजी
अन्य मैच में तमिलनाडु के अनुभवी स्पिनर आर साई किशोर और वरुण चक्रवर्ती ने तीन-तीन विकेट लिए और मुंबई को 48.3 ओवर में 227 रन पर समेटने में अहम भूमिका निभाई। मुंबई की तरफ से प्रसाद पवार ने 59 और शिवम दुबे ने 45 रन का योगदान दिया। इन दोनों ने केवल 12.4 ओवर में पांचवें विकेट के लिए 82 रन की साझेदारी की। इसके बाद तमिलनाडु के गेंदबाजों ने केवल 53 रन के अंदर छह विकेट लेकर मुंबई की पारी का अंत किया।
विज्ञापन


नहीं चला अजिंक्य रहाणे का बल्ला
पूर्व भारतीय कप्तान अजिंक्य रहाणे फिर से नहीं चल पाए और केवल एक रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके जवाब में तमिलनाडु का स्कोर एक समय तीन विकेट पर 103 रन था। इसके बाद इंद्रजीत और विजय शंकर ने 126 रन की अटूट साझेदारी करके टीम को लक्ष्य तक पहुंचाया। इंद्रजीत ने अपनी पारी में 11 चौके जबकि विजय ने आठ चौके और एक छक्का लगाया।

महिपाल के शतक से जीता राजस्थान
दूसरा सेमीफाइनल कर्नाटक और राजस्थान के बीच खेला जाएगा। कर्नाटक ने विदर्भ को सात विकेट से जबकि राजस्थान ने केरल को 200 रन से हराया। राजस्थान ने महिपाल लोमरोर के नाबाद 122 रन की मदद से आठ विकेट पर 267 रन बनाए। इसके जवाब में केरल की टीम 67 रन पर ढेर हो गई। राजस्थान की तरफ से बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अनिकेत चौधरी ने 26 रन देकर चार और एक अन्य तेज गेंदबाज अराफात खान ने 20 रन देकर तीन विकेट लिए। कर्नाटक ने वी. विजय कुमार के चार विकेट की मदद से विदर्भ को 173 रन पर आउट किया तथा फिर कप्तान मयंक अग्रवाल (51) और रवि कुमार समर्थ (नाबाद 72) के अर्धशतकों से 40.3 ओवर में तीन विकेट पर 177 रन बनाकर आसान जीत दर्ज की।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें