राजस्थान की जीत:
राजस्थान की टीम ने पॉन्डिचेरी को छह विकेट से हरा दिया। पॉन्डिचेरी ने पारस डोगरा के 101 और शेल्डन जैक्सन के दम पर 50 ओवर में 273 रन बनाए। जवाब में राजस्थान की टीम ने मनेंद्र नरेंद्र सिंह के 115 और आदित्य गढ़वाल की 70 रन की पारियों के दम पर 23 गेंद शेष रहते लक्ष्य को हासिल कर लिया।
बंगाल ने सर्विसेज को हराया:
बंगाल की टीम ने ईडन गार्डन्स में खेले गए मुकाबले में अनुस्तुप मजूमदार (58) और कैफ अहमद (75) की पारियों की मदद से 315 रनों का विशाल लक्ष्य खड़ा किया। जवाब में सर्विसेज की टीम नौ विकेट खोकर 245 रन ही बना पाई।
जम्मू-कश्मीर की हार:
जम्मू-कश्मीर की टीम को सौराष्ट्र के हाथों हार का सामना करना पड़ा। जम्मू-कश्मीर की टीम ने 279 रन बनाए लेकिन इस लक्ष्य का बचाव करने में असफल रही। सौराष्ट्र की टीम ने चिराग जानी के 93 रनों की नाबाद पारी की मदद से पांच गेंद शेष रहते हुए लक्ष्य को हासिल कर लिया।
हरियाणा की हार:
मनन वोहरा की कप्तानी पारी के दम पर चंडीगढ़ की टीम ने एक शानदार मुकाबले में हरियाणा को हराया। हरियाणा के 300 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए वोहरा ने 117 और अंकित कौशिक ने 78 रनों की नाबाद पारियां खेली और तीन गेंद शेष रहते मैच अपने नाम कर लिया। इससे पहले हरियाणा की तरफ से हिमांशु राणा ने 102 और राहुल तेवतिया 73 रन की पारियां खेली।
हिमाचल पर महाराष्ट्र की जीत:
महाराष्ट्र की टीम ने ऋतुराज गायकवाड़ (102) की शतकीय पारी और हंगरगेकर के चार विकेट के दम पर हिमाचल प्रदेश की टीम को 59 रनों से हरा दिया।
उत्तराखंड की जीत:
उत्तराखंड की टीम ने जय बिस्टा के 119 गेंदों में 141 रनों के दम पर मेघालय को छह विकेट से हराया।
नागालैंड और असम की जीत:
इसके अलावा अन्य मुकाबले में नागालैंड ने सिक्किम को 98 रनों और असम ने मणिपुर को वीजेडी नियम के तहत 10 विकेट से हराया।