ग्रुप सी
तमिलनाडु बनाम सेना
तमिलनाडु ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान दिनेश कार्तिक (95) और हरी निशांत (73) की शानदार पारियों की मदद से 8 विकेट के नुकसान पर 294 रन बनाए। जवाब में सेना के विग्नेश (5/41) और एम मोहम्मद (3/10) की शानदार गेंदबाजी की बदौलत सेना की टीम सिर्फ 82 रन बनाकर सिमट गई।
त्रिपुरा बनाम मध्य प्रदेश
त्रिपुरा ने तन्मय मिश्रा (102) के शतक की मदद से 8 विकेट के नुकसान पर 268 का स्कोर बनाया। जवाब में मध्य प्रदेश की टीम ने 26 ओवर में छह विकेट के नुकसान 86 का स्कोर ही बनाया और वीजेडी मेथड से त्रिपुरा ने मैच जीत लिया।
रेलवे बनाम बिहार
रेलवे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान अरिंदम घोष (96) और विक्रांत राजपूत (70) की पारियों की मदद से छह विकेट के नुकसान पर 289 रन बनाए। जवाब में बिहार की टीम शशीम राठौर के 86 रनों की शानदार अर्दशतकीय पारी की बदौलत 43 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 155 रन ही बना सकी और वीजेडी मेथड से मैच हार गई।