फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vijay Hazare: दिल्ली-बड़ौदा को हरा आंध्रा-सौराष्ट्र पहुंचा सेमीफाइनल में, गंभीर-पंत दोनों रहे फ्लॉप

Thu, 22 Feb 2018 10:53 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
गंभीर-पंत
विज्ञापन

विजय हजारे ट्रॉफी में गुरुवार को नॉकआउट मैचों में तीसरा और चौथा क्वार्टरफाइनल मुकाबला खेला गया। पहला मैच बड़ौदा और सौराष्ट्र के बीच, जबकि दूसरा मुकाबला आंध्रा और दिल्ली के बीच खेला गया। दोनों मैचों में कई कई खिलाड़ियों के अपने प्रदर्शन ने प्रभावित किया। आइये एक नजर डालते हैं राउंड अप पर: 

विज्ञापन


तीसरा क्वार्टरफाइनल
दिल्ली के फिरोज शाह कोटला में खेले गए तीसरे क्वार्टरफाइनल मुकाबले में सौराष्ट्र ने बड़ौदा को 3 विकेट से हरा दिया। सौराष्ट्र ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बड़ौदा ने निर्धारित 50 ओवरों में  8 विकेट खोकर 247 रन बनाए। बड़ौदा के 248 रन का पीछा करने उतरी सौराष्ट्र की टीम 48.4 ओवरों में 251 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। इसके साथ ही यह टीम सेमीफाइनल में प्रवेश कर गई। सौराष्ट्र की तरफ से विकेटकीपर अवि बरोट (82) और अर्पित वसवाडा (45*) रन बनाये। बड़ौदा की तरफ से अतीत सेठ मे सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके। वहीं, बड़ौदा के लिए ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या (61) और सोएब ताई (72*) रनों की शानदार पारी खेली। सौराष्ट्र की तरफ से  चिराग जानी ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए।

चौथा क्वार्टरफाइनल
आज के दूसरे मैच में आन्ध्रा ने दिल्ली को आसानी के साथ 6 विकेट से हरा दिया। आन्ध्रा ने टॉस जीतकर दिल्ली को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली की पूरी टीम 111 रन पर सिमट गई। जिसके जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी आंध्रा की टीम ने 28वें ओवरों में ही 112 रन बनाकर मैच जीत लिया और सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। दिल्ली की तरफ से ऋषभ पंत (38) और गौतम गंभीर (8) रन बनाए। आन्ध्रा की तरफ से शिवा कुमार ने 4 विकेट लिए। 
विज्ञापन


बता दें कि सेमीफाइनल का अगला मुकाबला 24 और 25 फरवरी को खेला जाएगा। पहला सेमीफाइनल मुकाबला महाराष्ट्र और कर्नाटक के बीच 24 फरवरी जबकि दूसरा सेमीफाइनल का मैच आन्ध्रा और सौराष्ट्र के बीच 25 फरवरी को दिल्ली में खेला जायेगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें