12 जनवरी, 1950 को मुंबई में जन्में
बदरुद्दीन अजमल का परिवार मुख्य रूप से असम का रहने वाला है। उन्होंने दारुल उलूम देवबंद से इस्लामिक धर्मशास्त्र की पढ़ाई की। इसके बाद मुस्लिम संगठन जमीयत उलमा ए हिंद से जुड़ने के साथ राजनीति की ओर आकर्षित हुए।
पार्टी बनाने के एक साल बाद ही दिखा दी ताकत
2005 में बदरुद्दीन ने यूनाइटेड डेमोक्रेट फ्रंट (
एआईयूडीएफ) नामक पार्टी बनाई। 2006 के असम विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी ने दस सीटें जीतीं। उन्होंने 73 सीट पर उम्मीदवार उतारे थे, जिसमें से 34 गैर मुस्लिम थे। इसके बाद 2009 में हुए लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज कर बदरुद्दीन खुद लोकसभा पहुंचे। 2011 के विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी ने 18, 2014 के लोकसभा चुनाव में तीन और 2016 के विधानसभा चुनाव में 13 सीटें जीतीं। एआईयूडीएफ के तीन सांसदों में से एक राधेश्याम बिस्वास हिंदू हैं।