फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: जब सचिन ने बाइक पर बैठी महिला को पढ़ाया पाठ

Fri, 03 Nov 2017 08:07 PM IST
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
विज्ञापन
Sachin Tendulkar
विज्ञापन
रिटायरमेंट के बाद भी सचिन तेंदुलकर सुर्खियों में छाए रहते हैं। सचिन ने इस बार सड़क पर बाइक में बिना हेलमेट के बैठी महिला को सुरक्षा का पाठ पढ़ाया है। सचिन ने इसका वी‌डियो भी अपने ट्विटर एकांउट में शेयर किया है। वीडियो देखते देखते ही वायरल हो रहा है। सचिन ने रोड सेफ्टी पर ये वीडियो पोस्ट किया है। इसमें सचिन महिला से कह रहे हैं कि सिर्फ बाइक चलाने वाले को ही नहीं बल्कि पीछे बैठने वाले को भी हेलमेट पहननी चाहिए। 
विज्ञापन


वी‌डियो में सचिन चलती कार से खिड़की से बाहर झांकते हुए पास में चल रहे दोपहिया वाहन वालों से कह रहे हैं कि आप लोग हेलमेट पहना करें। केवल बाइक चलाने वाले ही हेलमेट क्यों पहनें, बाइक के पीछे बैठीं दो महिलाओं को बगैर हेलमेट के मैंने देखा, उन्हें भी हेलमेट पहनना चाहिए। 

इसके बाद सचिन की कार रुकती है। कार रुकने के बाद सचिन उस महिला को दिखाते हैं, जो बिना हेलमेट के बैठी है। महिला से कहते हैं कि चलाने वाला चोटिल होगा, तो आप को भी चोट लगेगी। इतना कहने के बाद वह अपनी कार का शीशा चढ़ाकर आगे बढ़ जाते हैं। 
विज्ञापन
Rider or pillion, both lives matter equally. Please, please make wearing helmets a habit. Just my opillion :) #HelmetDaalo2.0 #RoadSafety pic.twitter.com/0Lamnsj3Fq — sachin tendulkar (@sachin_rt) November 3, 2017
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें