टीम इंडिया के बल्लेबाज सुरेश रैना ने हाल ही में अपने पूरे परिवार के साथ गौतम गंभीर से मिलने पहुंचे। वहां रैना, उनकी पत्नी प्रियंका और बेटी ग्रेसिया ने गंभीर की छोटी बेटी अनायजा से मुलाकात की। रैना ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर किया है, जिसमें उनका पूरा परिवार व गौतम गंभीर का पूरा परिवार साथ है।
Many congratulations @gautamgambhir55! We truly enjoyed meeting our little angel! Wish you blissful times ahead! A post shared by Suresh Raina (@sureshraina3) on Nov 2, 2017 at 10:27am PDT
रैना ने फोटो के साथ ही कैप्शन में लिखा, 'हमारी नन्हीं परी से मिलकर बहुत अच्छा लगा। आपका आगे का जीवन सुखद हो।' बता दें कि गंभीर की पत्नी नताशा ने इस वर्ष जुलाई में अपनी दूसरी बेटी को जन्म दिया। उनकी बड़ी बेटी का नाम आजीन है।
टीम इंडिया से बाहर चल रहे दोनों खिलाड़ी इन दिनों रणजी ट्रॉफी में व्यस्त हैं। रैना जहां उत्तर प्रदेश टीम की कप्तानी कर रहे हैं, वहीं गंभीर दिल्ली की तरफ से खेल रहे हैं। गंभीर को हाल ही में सीजन शुरू होने से पहले दिल्ली की कप्तानी से हटा दिया गया था। उनकी जगह तेज गेंदबाज इशांत शर्मा को दिल्ली की रणजी टीम का कप्तान बनाया गया है।
उत्तर प्रदेश और दिल्ली टीम फिलहाल पालम स्टेडियम में राउंड चार का मैच खेल रही है। मैच के तीसरे दिन उत्तर प्रदेश की टीम को जीत के लिए लगभग 100 रनों की जरूरत है। ईशांत शर्मा की कप्तानी में दिल्ली टीम ग्रुप ए की अंकतालिका में 10 अंकों के साथ तीसरे नंबर पर है, वहीं यूपी टीम केवल 1 अंक लेकर छठें नंबर पर बनी हुई है। रैना की टीम को अंकतालिका में ऊपर आने के लिए ये मैच बड़े अंतर से जीतना होगा।