फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: लखनऊ में ऑस्ट्रेलिया-श्रीलंका विश्व कप मैच के दौरान आया तूफान, इकाना स्टेडियम में बाल-बाल बचे दर्शक

Mon, 16 Oct 2023 06:59 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

लखनऊ में आंधी-तूफान के कारण के कुछ देर के लिए ऑस्ट्रेलिया-श्रीलंका के बीच मैच को रोका गया। इस दौरान स्टेडियम में बैठे दर्शक हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन
होर्डिंग्स को गिरता देख स्टीव स्मिथ और ग्लेन मैक्सवेल की प्रतिक्रिया - फोटो : cricketcomau/X
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व कप के 14वें मैच में पांच बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका की टीमें सोमवार (16 अक्तूबर) को आमने-सामने हुईं। लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में मुकाबले के दौरान बारिश ने खलल डाला। आंधी-तूफान के कारण के कुछ देर के लिए मैच को रोका गया। इस दौरान स्टेडियम में बैठे दर्शक हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन


दरअसल, तूफान के कारण के स्टेडियम में लगाए गए बैनर गिर गए। स्टेडियम की छत पर लगाए गए होर्डिंग्स को गिरता देखकर दर्शक डर गए। दर्शक दीर्घा में होर्डिंग्स के गिरने से अफरातफरी मच गई। प्रशंसक अपनी सीट से उठ कर भागने लगे। सुरक्षाकर्मियों ने सबको समझाया और दूसरी जगह पर बैठने के लिए कहा। सोशल मीडिया पर इस वाकये का वीडियो वायरल हो गया।
 

श्रीलंका ने बनाए 209 रन
ऑस्ट्रेलिया की टीम ने श्रीलंका की पारी को 43.3 ओवर में 209 रन पर समेट दिया है। लंकाई टीम अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा पाई। कुसल परेरा और पथुम निसांका ने पहले विकेट के लिए 125 रन की साझेदारी कर श्रीलंका को मजबूत शुरुआत दिलाई। निसांका 61 रन बनाकर आउट हुए। उनके बाद कुसल मेंडिस 78 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। दोनों के आउट होने के बाद लंकाई टीम लड़खड़ा गई और 209 रन पर सिमट गई।
विज्ञापन

 

निसांका और मेंडिस के अलावा सिर्फ चरित असलंका ही दहाई का आंकड़ा छू पाए। उन्होंने 25 रन बनाए। दासुन शनाका के बाहर होने के बाद कप्तानी कर रहे कुसल मेंडिस नौ रन ही बना सके। पाकिस्तान के खिलाफ शतक लगाने वाले सदीरा समरविक्रमा आठ रन पर आउट हो गए। धनंजय डी सिल्वा सात और लहिरू कुमारा चार बनाकर आउट हुए। चमिका करुणारत्ने और दुनिथ वेलालगे दो-दो रन ही बना पाए। महीष तीक्ष्णा खाता नहीं खोल पाए। वहीं, दिलशान मदुशंका खाता खोले बगैर नाबाद रहे। ऑस्ट्रेलिया के लिए लेग स्पिनर एडम जम्पा ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए। मिचेल स्टार्क और पैट कमिंस को दो-दो सफलता मिली। ग्लेन मैक्सवेल ने एक विकेट लिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें