फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shikhar Dhawan-Ravindra Jadeja Video: शिखर धवन की हरकतों से परेशान हुए रवींद्र जडेजा, कहा- इसकी शादी करवा दो

Sat, 24 Sep 2022 04:35 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु

सार

धवन अपनी शानदार बल्लेबाजी के अलावा मस्तमौला अंदाज के लिए भी जाने जाते हैं। वह सोशल मीडिया पर लगातार सक्रिय रहते हैं। धवन को रील्स बनाना काफी पसंद है। उन्होंने नई रील भारत के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा के साथ बनाई है।
विज्ञापन
रवींद्र जडेजा और शिखर धवन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के अनुभवी शिखर धवन टेस्ट और टी20 टीम से बाहर चल रहे हैं। वह वनडे क्रिकेट में लगातार खेल रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में वह कप्तानी करते हुए नजर आ सकते हैं। धवन अपनी शानदार बल्लेबाजी के अलावा मस्तमौला अंदाज के लिए भी जाने जाते हैं। वह सोशल मीडिया पर लगातार सक्रिय रहते हैं। धवन को रील्स बनाना काफी पसंद है। उन्होंने नई रील भारत के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा के साथ बनाई है।
विज्ञापन


जडेजा चोटिल होने के कारम टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। उन्होंने दाएं घुटने की सर्जरी करवाई है। वह नेशनल क्रिकेट एकेडमी (एनसीए) में रिहैबलिटिशेन की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं। धवन भी वहीं ट्रेनिंग कर रहे हैं। वीडियो में यह दिख रहा है कि धवन अपने डांस से जडेजा को परेशान कर रहे हैं। वह जडेजा के आसपास लगातार नाच रहे हैं। इससे झुंझलाते हुए जडेजा कहते हैं, 'इसकी शादी करवा दीजिए, जिम्मेदारी आएगी तो सुधर जाएगा।'

यह डायलॉग 1981 में आई फिल्म बुलंदी का है। फिल्म में मशहूर अभिनेत्री रेखा थीं। उन्होंने ही यह डायलॉग कहा था। धवन ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ''नहीं-नहीं अभी नहीं, थोड़ा करो इंतजार।'' टीम इंडिया में कई खिलाड़ी खाली समय में रील बनाते हैं। धवन ने जिम्बाब्वे में जीत के बाद रील बनाई थी। उसमें शुभमन गिल और ईशान किशन ने भी डांस किया था। काला चश्मा गाने का यह रील काफी वायरल हुआ था।
विज्ञापन

 

शिखर धवन ने 2021 में पत्नी आयशा मुखर्जी से तलाक ले लिया था। दोनों ने 2012 में सिख रीति-रिवाज से शादी की थी। धवन से आयशा10 साल बड़ी और तलाकशुदा थीं। वह ऑस्ट्रेलिया में रहती हैं। पहली शादी से आयशा की दो बेटियां थीं। धवन और आयशा का एक बेटा जोरावर है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें