मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह बुधवार को अपने गुरुग्राम वाले घर से अकेले ड्राइव करते हुए स्टेडियम पहुंचे थे। उन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में प्रशंसकों की भीड़ स्टेडियम के बाहर जमा हो गई। कोहली के कार की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। उनके कुछ वीडियो भी सोशल मीडिया पर हैं। कोहली जिस कार से स्टेडियम पहुंचे थे वह पोर्श ब्रांड की पैनामेरा टर्बो (Porsche Panamera Turbo) थी।
विराट के कार की खासियत
इस कार की एक्स शो-रूम कीमत 2.21 करोड़ रुपये है। अपनी रफ्तार के लिए यह जानी जाती है। पैनामेरा टर्बो 3.1 सेकंड में 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। इस कार की टॉप 315 किलोमीटर प्रति घंटा है। कोहली की इस कार को उनके भाई विकास कोहली ने 2020 में खरीदी थी। दिल्ली में कोहली का प्रदर्शन भी अगर इस बार धमाकेदार रहा तो प्रशंसकों को काफी खुशी होगी।