फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IAF: एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने Aero India में प्रदर्शन के लिए एयरोस्पेस क्षेत्र के स्टॉलों का दौरा किया

Thu, 16 Feb 2023 02:22 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु

सार

एयरो इंडिया शो में अमेरिका, रूस समेत दुनिया के कई शक्तशाली देश अपने सबसे खतरनाक विमानों को प्रदर्शनी के लिए उतारते हैं। इस शो में अलग-अलग देशों के एयरफोर्स के नए विमान, हथियार और तकनीकि का प्रदर्शन किया जाता है। 
विज्ञापन
एयरोस्पेस क्षेत्र के स्टॉलों का मुआयना करते एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने एयरो इंडिया शो में प्रदर्शन के लिए एयरोस्पेस क्षेत्र के विभिन्न स्टालों का दौरा किया। उन्होंने रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में फर्मों के काम करने के तरीकों पर चर्चा की। बता दें कि एयरोस्पेस और डिफेंस सेक्टर में एयरो इंडिया शो, एशिया और दुनिया की सबसे बड़ी प्रदर्शनी है। युद्धक विमानों, रक्षा उपकरणों एवं तकनीक को प्रदर्शित करने वाला यह आयोजन साल 1996 से लगातार हर दो साल के बाद सफलतापूर्वक आयोजित हो रहा है। 

विज्ञापन

भारतीय वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी - फोटो : ANI
कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के बाहरी इलाके में स्थित येलहंका वायुसेना स्टेशन परिसर में एयरो इंडिया के 14वां संस्करण का आयोजन किया गया है। 13 फरवरी से शुरु हुआ एयरो शो 17 फरवरी तक जारी रहेगा।

एयरो इंडिया शो में प्रदर्शनी का मुआयना करते वायुसेना प्रमुख - फोटो : ANI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशिया के सबसे बड़े एयरो शो का 13 फरवरी को उद्घाटन किया था। इस दौरान उन्होंने भारत की रक्षा क्षेत्र में बढ़ती ताकत का खाका भी पेश किया।
विज्ञापन

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड - फोटो : Social Media
इस बीच भारत के रक्षा क्षेत्र के लिए एक और अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल, एयरोस्पेस दिग्गज हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) अर्जेंटीना की वायु सेना के दो टन वर्ग के हेलीकॉप्टरों को पुर्जों की आपूर्ति और इंजन की मरम्मत सेवाएं प्रदान करेगा। अधिकारियों ने कहा कि एचएएल ने सेवाओं के विस्तार के लिए दक्षिण अमेरिकी देश की वायु सेना के साथ एक समझौता किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें