फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: स्मृति मंधाना ने किया खुलासा, भारत वापस लौटने के बाद ये खाना पसंद करेंगी, जानिए कई और मजेदार खुलासे

Thu, 07 Oct 2021 07:05 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी

सार

भारत का ऑस्ट्रेलिया दौरा: मंधाना ने ट्वीटर पर एक वीडियो अपलोड किया है और इसमें उन्होंने कई मजेदार सवालों के जवाब दिए हैं।
विज्ञापन
स्मृति मंधाना - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय महिला टीम की ओपनर स्मृति मंधाना बल्लेबाजी में शानदार फॉर्म में हैं। इसका नमूना उन्होंने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इकलौते पिंक बॉल टेस्ट में पेश किया था। इस मैच में उन्होंने टेस्ट करियर की पहली सेंचुरी लगाई थी। मंधाना को इसके लिए प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड भी मिला। हालांकि, वह ऑस्ट्रेलिया में अपने देश और यहां के खाने को काफी मिस कर रही हैं। उन्होंने एक वीडियो में उस डिश का नाम भी बताया है, जिसे वह मिस कर रही हैं।
विज्ञापन


मंधाना ने ट्वीटर पर एक वीडियो अपलोड किया है और इसमें उन्होंने कई मजेदार सवालों के जवाब दिए हैं। उनसे पूछा गया कि वह भारत लौटकर सबसे पहले क्या खाना पसंद करेंगी? इसके जवाब में मंधाना ने मुस्कुराते हुए बताया कि, 'मैं भेल खाना पसंद करूंगी। मुझे भेल बेहद पसंद है और मैं विदेशों में भेल को बहुत मिस करती हूं।



वीडियो में मंधाना से यह भी पूछा गया कि सिडनी ओपेरा हाउस पर आप क्या प्रस्तुत कर सकती हैं? इसके जवाब में उन्होंने बताया कि न मुझे गाना आता है और न ही डांस करना। इसलिए शायद ही मैं कुछ कर सकती हूं। मंधाना से फिर पूछा गया कि ट्विटर पर आप खुद का अपना क्या हैशटैग रखना पसंद करेंगी? इसपर उनका जवाब #SM18 था। वजह को लेकर मंधाना ने बताया कि इसमें उनका नाम और जर्सी नंबर है।
विज्ञापन


इसके बाद स्मृति मंधाना से पूछा गया कि वह कौन सी टीवी एक्टर आपका किरदार निभा सकती हैं? इसपर उन्होंने कहा कि, 'कोई भी एक्टर कर सकती है। इसका फैसला तो डायरेक्टर को करना होगा। इसलिए कोई भी करे, तो मुझे ख़ुशी ही होगी। मंधाना फिलहाल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज खेल रही हैं।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें