धोनी के करियर में पहली बार हुआ ऐसा
धोनी मैच में आठवें नंबर पर उतरकर बल्लेबाजी की। उनके टी20 करियर में ऐसा पहली बार हुआ। वह अब तक आठवें नंबर पर इससे पहले नहीं उतरे थे। धोनी के 14 रन की बदौलत चेन्नई की टीम ने 170 रन का आंकड़ा पार किया। गुजरात के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। चेन्नई ने 20 ओवर में सात विकेट पर 178 रन बनाए।
धोनी ने रचा इतिहास
चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने इस मैच में एक बड़ी उपलब्धि भी हासिल की। उनके चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए 200 छक्के पूरे हो गए। वह किसी एक टीम के लिए 200 छक्के लगाने वाले पांचवें बल्लेबाज बन गए हैं। इस मामले में क्रिस गेल शीर्ष पर हैं। उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के लिए 239 छक्के लगाए थे। एबी डिविलियर्स ने आरसीबी के लिए 238, कीरोन पोलार्ड ने मुंबई इंडियंस के लिए 223 और विराट कोहली ने आरसीबी के लिए 218 छक्के लगाए हैं।