फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नन्हें फैन ने की जसप्रीत बुमराह के बॉलिंग एक्शन की नकल, अब इंटरनेट पर VIDEO वायरल

Thu, 10 Jan 2019 08:14 AM IST
vivek shukla स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

दुनिया के नंबर एक गेंदबाज और भारतीय क्रिकेट टीम की जान जसप्रीत बुमराह चारों ओर छाए हुए हैं। क्रिकेट एक्सपर्ट्स से लेकर फैंस तक उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे। देश में नहीं बल्कि विदेशों में भी उनकी फैन फॉलोइंग लगातार बढ़ रही है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो इसका गवाह है। 

विज्ञापन


दरअसल, टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलिया की हार की कहानी लिखने वाले इस तेज गेंदबाज का बॉलिंग एक्शन दिलचस्प है। इसी की नकल की है बुमराह के एक नन्हें फैन ने। माइकल कर्टिन ने एक बच्चे का वीडियो पोस्ट किया है जिसमें भारतीय टीम की जीत पर मजाकिया अंदाज में लिखा है कि आपकी शानदार जीत के बाद अब सबसे बड़ी परेशानी यही है कि ऑस्ट्रेलिया के उभरते खिलाड़ी आपसे प्रेरित हो रहे हैं।
 



इस वीडियो में दिख रहा है कि ये बच्चा पूरी तरह से तो बुमराह की गेंदबाजी एक्शन की नकल करने में कामयाब नहीं हुआ लेकिन काफी हद तक उसने बुमराह जैसी गेंदबाजी की नकल जरूर की ली। इस वीडियो में कर्टिन ने बुमराह और कमेंटेटर हर्ष भोगले को टैग भी किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें