16वें ओवर में शमी की पहली गेंद, जो कि एक लेंथ बॉल थी, उस पर लिविंगस्टोन ने डीप स्क्वायर लेग के ऊपर से 117 मीटर लंबा छक्का लगाया। यह इस सीजन अब तक का सबसे लंबा छक्का है। इससे पहले यह रिकॉर्ड मुंबई इंडियंस के डेवाल्ड ब्रेविस के नाम था। उन्होंने 112 मीटर लंबा छक्का लगाया था। वहीं, इस सीजन के सबसे लंबे पांच छक्के में से लिविंगस्टोन के नाम तीन छक्के हैं। 117 मीटर के अलावा उन्होंने आईपीएल 2022 में 108 मीटर और 106 मीटर का छक्का भी लगाया है।
ओवरऑल लीग के सबसे लंबे छक्के
ओवरऑल आईपीएल की बात की जाए तो लिविंगस्टोन का छक्का आठवें नंबर पर है। सभी सीजन को मिलाकर लीग में सबसे लंबा छक्का लगाने का रिकॉर्ड चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व ऑलराउंडर एल्बी मॉर्कल के नाम है। उन्होंने 125 मीटर लंबा छक्का लगाया था। वहीं, प्रवीण कुमार 124 मीटर और एडम गिलक्रिस्ट 122 मीटर लंबे शॉट के साथ क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं।
ओवरऑल लीग में सबसे लंबे छक्के लगाने के मामले टॉप-10 में सबसे ज्यादा चार भारतीय खिलाड़ी शामिल हैं। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के दो, जबकि न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और इंग्लैंड का एक-एक खिलाड़ी शामिल है।
ओवरऑल आईपीएल में अब तक के टॉप-10 सबसे लंबे छक्के
| खिलाड़ी |
कितने मीटर
का छक्का |
| एल्बी मॉर्कल |
125 |
| प्रवीण कुमार |
124 |
| एडम गिलक्रिस्ट |
122 |
| रॉबिन उथप्पा |
120 |
| क्रिस गेल |
119 |
| युवराज सिंह |
119 |
| रॉस टेलर |
119 |
| लियाम लिविंगस्टोन |
117 |
| गौतम गंभीर |
117 |
| बेन कटिंग |
117 |
लिविंगस्टोन के छक्का लगाने पर बाकी खिलाड़ियों का रिएक्शन कुछ ऐसा था