टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को टीम में शानदार प्रदर्शन के लिए सब उनकी तारीफ कर रहे हैं। हाल ही में हार्दिक ने अपना 24 वां जन्मदिन मनाया। टीम इंडिया के साथी खिलाड़ियों ने जन्मदिन के मौके पर पांड्या का ऐसा हाल किया कि उनको ताउम्र याद रहेगा। साथी खिलाड़ियों ने पांड्या को इस तरह केक लगाया, जैसे केक काटने के लिए नहीं लगाने के लिए लाया गया हो।
पांड्या ने अपने बर्थडे का वीडियो अपने इंस्टाग्राम और ट्विटर पर शेयर किया है। इसमें वह टीम इंडिया के दिग्गज खिलाड़ियों के साथ नजर आ रहे हैं। खिलाड़ियों ने पांड्या को केक लगाकर उनका बर्थडे सेलिब्रेट किया। वीडियो में वह शर्ट खोलकर केक काट रहे हैं, उनके पास टीम इंडिया के बाकी खिलाड़ी भी खड़े हैं।
पांड्या के केक काटते ही अक्षर पटेल, मनीष पांडे और यजुवेंद्र चहल उनके चेहरे और पूरे शरीर पर केक लगा देते हैं। जबकि साथ में खड़े धोनी वहां सबको कुछ बताते हुए नजर आ रहे हैं। वह व्हाइट तौलिया लपेटे हुए केक खा रहे हैं। रोहित शर्मा पांड्या को ऐसे केक फेंक मार रहे हैं, जैसे कि विकेट पर गेंद मारने की प्रैक्टिस कर रहे हों।
पढ़ेंः- बर्थ-डे स्पेशल: हार्दिक पांड्या की बहुत जल्द होने लगी वर्ल्ड के बेस्ट ऑलराउंडर से तुलना
बता दें कि 11 अक्टूबर को पांड्या ने अपना 24वां जन्मदिन मनाया था, जिसका वीडियो उन्होंने अब इंस्टाग्राम और ट्विटर पर शेयर किया है। साथ ही उन्होंने लिखा, 'सभी का जन्मदिन साल में एक बार आता है, जिसका बदला 'मीठा' होगा।' बता दें टीम इंडिया 22 अक्टूबर से न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वन-डे सीरीज खेलने जा रही है, जिसका पहला मैच 22 अक्टूबर को मुम्बई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।
देखें वीडियोः-
Everyone's birthday 🎁comes once a year... revenge will be "sweet" 🍰
😉#cakesmash #throwback #birthday #teamindia pic.twitter.com/iVOobLVw2b
— hardik pandya (@hardikpandya7) October 17, 2017