फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रिपुरा के राज्यपाल ने पटाखों से की अजान के शोर की तुलना, 'सेक्युलरों' पर साधा निशाना

Wed, 18 Oct 2017 11:34 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
त्रिपुरा के गवर्नर तथागत रॉय
विज्ञापन
त्रिपुरा के गवर्नर तथागत रॉय ने पटाखों से होने वाले शोर की मस्जिद की अजान की आवाज से तुलना करके विवाद पैदा कर दिया है। न्यूज एजेंसी ANI के अनुसार तथागत रॉय ने कहा कि दिवाली पर इस बात पर विवाद होने लगता है कि पटाखों से वायु प्रदूषण होता है जबकि वे तो साल में कुछ ही दिन फोड़े जाते हैं, लेकिन सुबह 4.30 पर लाउड स्पीकर से होने वाली अजान पर कोई बहस नहीं होती। इससे पहले तथागत रॉय ने ट्वीट करके भी अजान पर निशाना साधा। उनके ट्वीट पर मिले-जुले रिएक्शन आ रहे हैं।
विज्ञापन

  There are minarets around mosques & the Muezzin is supposed to go up on minarets & shout Azaan, he's not supposed to use loudspeakers: T.Roy pic.twitter.com/rCQ77hqD4H — ANI (@ANI) October 17, 2017
रॉय ने आगे लिखा है कि अजान पर 'सेक्यूलर' लोगों का न बोलना उनको उलझन में डालता है। उन्होंने यह भी लिखा कि कुरान या फिर हदीस में लाउडस्पीकर का कोई जिक्र नहीं है।
विज्ञापन

  But they don't talk of banning Azaan over loudspeakers, Islam doesn't enjoin that Azaan should be broadcast over loudspeakers: Tathagata Roy — ANI (@ANI) October 17, 2017   Either 'secular crowd' dabbles in vote-bank politics or their patrons do,they have it on mind when they talk of banning crackers-Tripura Guv pic.twitter.com/doAKfQGRIR — ANI (@ANI) October 17, 2017
पटाखा बैन पर त्रिपुरा के राज्यपाल की टिप्पणी- चिता जलाने पर भी लग सकती है रोक

तथागत रॉय का यह बयान ऐसे वक्त में आया है जब सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली और आसपास के इलाके में पटाखे बेचने पर बैन लगा दिया है। इसके साथ ही पश्चिम बंगाल सरकार ने पटाखे फोड़ने का वक्त (10 से 6) निर्धारित कर दिया है। रॉय ने दोनों ही फैसलों का विरोध किया।

तथागत रॉय अपने बयानों को लेकर पहले भी विवादों में रह चुके हैं। उन्होंने रोहिंग्या मुसलमानों के लिए लिखा था कि बांग्लादेश समेत कोई भी मुस्लिम देश रोहिंग्या को नहीं रख रहा, लेकिन भारत जो कि महान धर्मशाला है वह जरूर ऐसा करगी वर्ना उसको अमानवीय कहा जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें