फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: ध्रुव जुरेल ने टेस्ट में पहला अर्धशतक लगाने के बाद किया 'सैल्यूट', वायरल हुआ जश्न मनाने का अंदाज

Sun, 25 Feb 2024 12:29 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

जुरेल ने अपने करियर का पहला अर्धशतक लगाने के बाद पिता को याद किया। उनके पिता नेम सिंह सेना में रह चुके हैं। उन्होंने करगिल युद्ध में भी हिस्सा लिया था। जुरेल ने अर्धशतक लगाने के बाद 'सैल्यूट' किया।
विज्ञापन
ध्रुव जुरेल - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल रांची टेस्ट की पहली पारी में इंग्लैंड के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने मुश्किल परिस्थितियों में 90 रन बनाए। वह अपने करियर के दूसरे टेस्ट में शतक लगाने से चूक गए, लेकिन दर्शकों का दिल जीत लिया। वह जब बल्लेबाजी के लिए उतरे तो भारत का स्कोर पांच विकेट पर 161 रन था। उन्होंने छोटी-छोटी साझेदारियां कर टीम इंडिया को 307 रन के स्कोर तक पहुंचाया और इंग्लैंड को बड़ी बढ़त लेने से रोक दिया।
विज्ञापन


जुरेल ने अपने करियर का पहला अर्धशतक लगाने के बाद पिता को याद किया। उनके पिता नेम सिंह सेना में रह चुके हैं। उन्होंने करगिल युद्ध में भी हिस्सा लिया था। जुरेल ने अर्धशतक लगाने के बाद 'सैल्यूट' किया। इस तरह उन्होंने अपना पहला अर्धशतक पिता को समर्पित किया। पिता की तरह ध्रुव भी सेना में जाना चाहते थे। सेना के स्कूल में पढ़ाई के समय उन्होंने तैराकी भी सीखी थी। बाद में जब उन्होंने गली क्रिकेट में भाग लिया तो इस खेल से उन्हें प्यार हो गया।





राजकोट में अर्धशतक से चूक गए थे
ध्रुव कई बार इंटरव्यू में कह चुके हैं कि वह पढ़ाई में उतने अच्छे नहीं थे। उन्हें क्रिकेट खेलना काफी पसंद था। वह उत्तर प्रदेश के लिए रणजी ट्रॉफी में अच्छा प्रदर्शन कर चुके हैं। ध्रुव को राजकोट टेस्ट में डेब्यू करने का मौका मिला। वह 46 रन बनाकर आउट हो गए थे, लेकिन इस बार अर्धशतक पूरा कर लिया। इसके बाद जिस अंदाज में उन्होंने जश्न मनाया कि वह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जुरेल के सेलिब्रेशन को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन




जुरेल ने खेली आक्रामक पारी
ऐसा लग रहा था कि जुरेल अपना पहला शतक पूरा कर लेंगे। वह आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे थे। उन्होंने अपनी पारी में नौ चौके और चार छक्के लगाए। जुरेल को टॉम हार्टले ने क्लीन बोल्ड कर दिया। इंग्लैंड ने पहली पारी में जो रूट के शतक की बदौलत 353 रन बनाए थे। जवाब में भारत ने अपनी पहली पारी में 307 रन बनाए।  इंग्लैंड को पहली पारी में 46 रन की बढ़त मिली।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें