फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: धोनी ने गेंदबाज को 'धोया', मारा इतना लंबा शॉट कि बॉल पार्किंग से लानी पड़ी

Sun, 25 Mar 2018 08:51 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
एम एस धोनी
विज्ञापन

आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) को लेकर करीब-करीब हर टीम अपनी-अपनी तैयारियों में जुट गया है। ऐसे में दो साल का प्रतिबंध खत्म कर के रही चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) भी अपने खिलाड़ियों के साथ एक बार फिर इस खिताब पर तीसरी बार अपना कब्जा करने के इरादे से प्रैक्टिस कर रही है। 

विज्ञापन


इसके मद्देनजर गुरुवार को सीएसके के खिलाड़ियों ने नेट्स में जमकर पसीना बहाया। इस बीच कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने भी बैटिंग की प्रैक्टिस की। इनकी प्रैक्टिस की खास बात यह रही कि उन्होंने लंबे-लंबे शॉट का अभ्यास किया। इस बीच एक बॉल को तो उन्होंने कार पार्किंग के पास पहुंचा दिया। उनके इस शॉट का वीडियो सीएसके ने अपने आधिकारिक ट्विटर हेंडल पर शेयर करते हुए लिखा, 'कोई गेंद कार पार्किंग से वापस लाएगा।' 

इसके अलावा सीएसके ने अपने खिलाड़ियों की एक फोटो भी शेयर की है। इसमें धोनी, रैना और मुरली विजय दिखाई दे रहे हैं। इस पोस्ट पर लिखा है, 'येलो अगेन।' 
विज्ञापन

 



इस प्रकार है सीएसके की पूरी टीम- महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), सुरेश रैना, रवींद्र जडेजा, ड्वेन ब्रावो, फाफ डु प्लेसी, केदार जाधव, कर्ण शर्मा, शेन वॉटसन, शार्दुल ठाकुर, अंबाती रायडु, मुरली विजय, हरभजन सिंह, मार्क वुड, सैम बिलिंग्स, इमरान ताहिर, दीपक चाहर, मिचेल सैंटनर, लुंगी एन्गिडी, केएम आसिफ, एन जगदीशन, कनिष्क सेठ, मोनू सिंह, ध्रुव शोरी, क्षितिज शर्मा और चैतन्य बिश्नोई।
विज्ञापन


देखिए वीडियो- 
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें