वॉर्नर को दक्षिण की फिल्में काफी पसंद हैं। वह अलग-अलग अभिनेताओं की कॉपी करते नजर आते हैं। वॉर्नर ने लंबे समय तक सनराइजर्स हैदराबाद का प्रतिनिधित्व किया है। वह टीम के कप्तान भी थे। इस कारण वॉर्नर को दक्षिण की फिल्में काफी पसंद हैं। उन्होंने लेटेस्ट वीडियो दक्षिण के सुपस्टार विक्रम की फिल्म I (आई) पर बनाया है।
विक्रम की फिल्म पर वॉर्नर ने किया 'एक्शन'
वॉर्नर ने फिल्टर का इस्तेमाल करके अपने चेहरे को विक्रम के चेहरे पर लगा दिया है। वीडियो में वॉर्नर पहलवानी करते और मारपीट करते नजर आते हैं। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ''यह मेरी पसंदीदा फिल्मों में एक है। आप इसका नाम बताइए।'' बता दें कि विक्रम की फिल्म I (आई) 2015 में आई थी। इसे लोगों ने काफी पसंद किया था। एस शंकर ने फिल्म को डायरेक्ट किया था तो मशहूर संगीतकार ए आर रहमान ने म्यूजिक दिया। इस फिल्म के गाने भी लोगों को काफी पसंद आए थे।
श्रेयस अय्यर ने बहन के साथ बनाया रील
दूसरी ओर, भारत के मध्यक्रम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने भी एक रील बनाया है। वह बहन श्रेष्ठा अय्यर के साथ डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वॉर्नर की तरह ही अय्यर को भी रील बनाने का शौक है। उन्होंने श्रेष्ठा के साथ दक्षिण की फिल्म इनेमी के ट्रेंडिग सांग 'टम-टम' (TUM-TUM) पर डांस किया है।