अमर उजाला
Fri, 24 February 2023
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज के तीसरे मुकाबले से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम को बड़ा झटका लगा है
टीम के कप्तान पैट कमिंस तीसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं, वह बीमार मां से मिलने के लिए ऑस्ट्रेलिया गए हैं
पैट कमिंस तीसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा नहीं होंगे, स्टीव स्मिथ इंदौर में कमान संभालेंगे
दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ अब तक 36 टेस्ट मैचों में ऑस्ट्रेलियाई टीम की कप्तानी कर चुके हैं
स्टीव स्मिथ की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया को 20 मैचों में जीत और 10 मुकाबलों में हार मिली है
स्टीव स्मिथ के कप्तान रहते ऑस्ट्रेलिया के छह टेस्ट ड्रॉ हुए हैं
पैट कमिंस अभी तक 15 टेस्ट मैचों में कंगारू टीम की कप्तानी कर चुके हैं
कमिंस की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने आठ टेस्ट जीते और तीन हारे हैं, चार टेस्ट ड्रॉ हुए हैं
भारत के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की सीरीज में ऑस्ट्रेलिया 0-2 से पीछे है, सीरीज का तीसरा मैच एक मार्च से इंदौर में खेला जाएगा
तीसरे टेस्ट में कप्तानी करेंगे स्टीव स्मिथ, ऐसा रहा है उनका रिकॉर्ड