फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

G20: रूस-यूक्रेन युद्ध पर बिना आम सहमति के खत्म हुई वित्त मंत्रियों की बैठक, श्रीलंका संकट पर कही ये बात

Sat, 25 Feb 2023 08:05 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु

सार

दस्तावेज में कहा गया है, हम अंतरराष्ट्रीय नीति सहयोग बढ़ाने और मजबूत, टिकाऊ, संतुलित और समावेशी विकास हासिल करने की दिशा में वैश्विक अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
विज्ञापन
One year of Russia-Ukraine war - फोटो : Agency
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जी-20 देशों के वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंकों के गवर्नरों की 24 और 25 फरवरी को बैठक हुई। इस बैठक के बाद 'जी-20 अध्यक्ष का सारांश और परिणाम दस्तावेज'  जारी किया गया है। इसमें कहा गया है कि रूस और चीन को छोड़कर सभी सदस्य देशों ने 'जी-20 बाली में नेताओं की घोषणा' पर बयान देने पर सहमति व्यक्त की। इस दस्तावेज में कहा गया है, हम श्रीलंका की ऋण स्थिति के तत्काल समाधान की उम्मीद करते हैं। हम निम्न और मध्य आय वाले देशों में ऋण की कमजोरियों को दूर करने की तात्कालिकता को समझते हैं। 

विज्ञापन


 

Trending Videos

मजबूत, टिकाऊ, संतुलित वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए प्रतिबद्ध
परिणाम दस्तावेज में कहा गया  है, हम जी-20 देशों के वित्त मत्रियों और केंद्रीय बैंक के गवर्नर्स ने 24-25 फरवरी को भारतीय अध्यक्षता में एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य की थीम के साथ बैठक की। हम अंतरराष्ट्रीय नीति सहयोग बढ़ाने और मजबूत, टिकाऊ, संतुलित और समावेशी विकास हासिल करने की दिशा में वैश्विक अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। 
 

तुर्किये और सीरिया में विनाशकारी भूकंप से नुकसान पर जताया दुख
इसमें आगे कहा गया है,  हम 6 फरवरी 2023 को विनाशकारी भूकंप से दक्षिण पूर्व तुर्किये में जीवन और विनाश के नुकसान से बहुत दुखी हैं, और तुर्किये के लोगों के साथ एकजुटता में खड़े हैं। हम सीरियाई लोगों के प्रति भी अपनी गहरी सहानुभूति भी व्यक्त करते हैं, जो दो बार विनाशकारी भूकंप से प्रभावित हुए। हम पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं। हम पहले से प्रदान की जा रही मानवीय सहायता का मूल्यांकन करने और सदस्यों और बहुपक्षीय संस्थानों से अर्थव्यवस्था और पुनर्निर्माण के लिए हर संभव सहायता प्रदान करना जारी रखने का आह्वान करते हैं।
 

रूस-यूक्रेन के बीच जारी युद्ध को लेकर कही ये बात
दस्तावेज में कहा गया है, फरवरी 2022 के बाद से, हमने यूक्रेन में युद्ध को वैश्विक अर्थव्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव डालते हुए भी देखा है। इस मुद्दे पर चर्चा हुई थी। हमने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद और संयुक्त राष्ट्र महासभा सहित अन्य मंचों पर अपेक्षा के अनुसार अपनी राष्ट्रीय स्थिति को फिर से परिभाषित किया, जिसे 2 मार्च को प्रस्ताव संख्या -11/1 में बहुमत वोट (पक्ष में 141 वोट) द्वारा अपनाया गया था।
 

कई देशों के वित्त मंत्रियों ने किया UPI की सफलता का जिक्र
विचार-विमर्श के दौरान विभिन्न देशों के वित्त मंत्रियों ने यूपीआई की सफलता की कहानी का भी जिक्र किया, जो देशों के बीच अंतर-संचालित भुगतान प्रणालियों के भविष्य और धन के सीमा पार हस्तांतरण के लिए मार्गदर्शन कर सकता है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गर्वनर शक्तिकांत दास ने कहा, यहां कुछ देशों में संचाल में केंद्रीय बैंक डिजिटल मुद्रा और पायलट परियोजनाओं में ज्यादा रुचि थी। 
विज्ञापन

भारत की जी-20 अध्यक्षता को सभी प्रमुख प्राथमिकताओं पर मिला मजबूत समर्थन 
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, भारती की अध्यक्षता (जी-20) को सभी प्रमुख प्राथमिकताओं पर मजबूत समर्थन मिला। सभी मंत्रियों और केंद्रीय बैंक के गर्वनरों की आभारी हूं, जिन्होंने आज बैठक में हिस्सा लिया। भारत को खासतौर पर एक एक्सपर्ट पैनल के प्रस्ताव के लिए समर्थन मिला, जो बहुपक्षीय विकास बैंक के अपडेटेड वर्जन के लिए एक कहानी आगे बढ़ाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें