फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: ऑस्ट्रेलियाई लीग के दौरान गिल्ली गिरने के बावजूद अंपायर ने नहीं दिया आउट, जानें पूरा मामला

Sun, 19 Dec 2021 03:41 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

क्रिकेट को अनिश्चितताओं का खेल कहा जाता है, लेकिन कभी-कभी इसमें ऐसा भी पल आता है जब चीजें मजाक के रूप में बदल जाती हैं। एक ऐसा ही मजेदार वाकया ऑस्ट्रेलिया में एक मैच के दौरान देखने को मिला। ऑस्ट्रेलिया के डब्ल्यूएनसीएल 2021-22 लीग के एक मैच में बैटर बोल्ड हो गई लेकिन उसे नॉट आउट करार दिया गया। 
विज्ञापन
जॉर्जिया वोल - फोटो : screengrab@7CRICKET
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्रिकेट को अनिश्चितताओं का खेल कहा जाता है, लेकिन कभी-कभी इसमें ऐसा भी पल आता है जब चीजें मजाक के रूप में बदल जाती हैं। एक ऐसा ही मजेदार वाकया ऑस्ट्रेलिया में एक मैच के दौरान देखने को मिला।  

विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया के डब्ल्यूएनसीएल 2021-22 लीग के एक मैच में बैटर बोल्ड हो गई लेकिन उसे नॉट आउट करार दिया गया। रविवार को होबार्ट के ब्लंडस्टोन एरेना में तस्मानियन वूमेन टाइगर्स और क्वींसलैंड फायर के बीच मैच खेला जा रहा था। इसी दौरान पहली पारी के 14वें ओवर की एक गेंद पर तस्मानिया की तेज गेंदबाज बेलिंडा वकारेवा ने क्वींसलैंड की बैटर जॉर्जिया वोल बोल्ड हो गईं। वकारेवा की गुड लेंथ गेंद वोल के ऑफ स्टंप की गिल्ली गिराते हुए निकल गई। बावजूद इसके अंपायर ने उन्हें आउट नहीं दिया। 



दरअसल गिल्ली गिरने पर फील्डिंग टीम की तरफ से गेंदबाज और विकेटकीपर ने आउट की अपील नहीं की और इसी कारण से अंपायर ने भी इसपर आउट का इशारा नहीं किया। विकेटकीपर भी गेंद के पीछे दौड़ती हुई उसे लेने चली गई। हालांकि बाद में रिप्ले में गिल्ली गिरते देख हर कोई हैरान रह गया। कमेंट्री टीम भी इस फैसले से नाराज दिखी। 
विज्ञापन


मैच की बात करें तो क्वींसलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 48 ओवर में 223 रन का स्कोर बनाया। जिसके जवाब में तस्मानिया ने 45.1 ओवर में ही लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें