फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: एंडरसन की खतरनाक गेंद पर रहाणे की उड़ी गिल्ली, अंपायर मेनन का रिएक्शन हुआ वायरल

Tue, 09 Feb 2021 07:07 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
विज्ञापन
1 of 5
अजिंक्य रहाणे - फोटो : twitter
ऑस्ट्रेलिया में कार्यवाहक कप्तान के रूप में शानदार प्रदर्शन कर भारत लौटे अजिंक्य रहाणे के लिए इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज का आगाज अच्छा नहीं रहा। वे चेन्नई में खेले गए पहले टेस्ट की पहली पारी में एक रन और दूसरी पारी में शून्य पर आउट हुए। हालांकि पहली पारी में उनकी किस्मत ने साथ नहीं दिया और एक शानदार शॉट पर जो रूट ने अविश्वसनीय कैच पकड़ा जबकि दूसरी पारी में उन्हें एंडरसन ने अपनी खतरनाक गेंद पर क्लीन बोल्ड कर दिया। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
जेम्स एंडरसन - फोटो : twitter@ICC
रहाणे के पहली पारी में आउट होने का वीडियो जहां खूब वायरल हुआ था वहीं दूसरी पारी में एंडरसन की खतरनाक गेंद का वीडियो भी खूब शेयर हो रहा है। फिलहाल मैच के आखिरी दिन जिस तरह से रहाणे आउट हुए उसे देखकर फिल्ड अंपायर नितिन मेनन भी हैरान रह गए। मेनन का रिएक्शन ऐसा था जिसे लोग भी पसंद कर रहे हैं और उनका वीडियो वायरल कर रहे हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 5
रहाणे-एंडरसन - फोटो : social media
दरअसल आखिरी दिन के खेल में एंडरसन 27वें ओवर में अपना पहला स्पेल लेकर आए। उन्होंने आने के साथ ही ओवर की दूसरी गेंद पर शुभमन गिल को अपनी अंदर जाती गेंद से बोल्ड किया। इसके ठीक दो गेंद बाद उन्होंने रहाणे को भी कुछ इस तरह की गेंद डाली। एंडरसन की यह गेंद पिच के टूटे हुए हिस्से पर पड़ने के बाद तेजी से अंदर आई और रहाणे के बैट और पैड के बीच से निकलती हुए उनके स्टंप्स को उड़ा ले गई।
 
 

4 of 5
अजिंक्य रहाणे - फोटो : social media
उधर रहाणे के दोनों पारियों में फेल रहने के बाद उनकी फॉर्म को लेकर चर्चा शुरू हो गई। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने रहाणे को बाहर करने की मांग तक कर डाली। इसपर मैच के बाद कप्तान विराट कोहली ने भी प्रतिक्रिया दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे - फोटो : ट्विटर
विराट से जब अजिंक्य रहाणे की फॉर्म को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने जवाब में कहा, 'अगर आप चाहते हैं कि मैं कुछ ऐसा बोलूं, जिससे बहस शुरू हो, तो आपको ऐसा कुछ नहीं मिलेगा। क्योंकि ऐसी कोई बात ही नहीं, मैं पहले भी कह चुका हूं और फिर कह रहा हूं कि चेतेश्वर पुजारा के साथ अजिंक्य रहाणे हमारे लिए बहुत अहम टेस्ट बल्लेबाज हैं और वह ऐसे ही बने रहेंगे। हमें उनकी क्षमता पर विश्वास है और वह असरदार खिलाड़ी हैं। एमसीजी टेस्ट में उन्होंने शतक लगाया था और टीम को जीत दिलाई थी। अभी बस एक टेस्ट हुआ और उसकी दो पारियां हुई हैं। आज वह आउट हुए, लेकिन पहली पारी में जो रूट ने उनका शानदार कैच लपका था, नहीं तो वह बाउंड्री होती और उनके खाते में रन होते और हम ये सब बातें नहीं कर रहे होते।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें